मेष राशि- आज घर में किसी खास मेहमान के आने से रौनक और खुशियों का माहौल बना रहेगा। आप उनकी खातिरदारी में व्यस्त रहेंगे और परिवार के साथ बिताया गया समय रिश्तों में नई मिठास घोल देगा। पुराने मनमुटाव भी धीरे-धीरे खत्म होते नजर आएंगे। कामों को टालने की आदत आज नुकसान दे सकती है, इसलिए जरूरी काम समय पर निपटाएं। किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा, जहां आपकी मौजूदगी लोगों को प्रभावित करेगी।
वृषभ राशि – आज अतीत की कोई पुरानी गलती अचानक सामने आ सकती है, जिससे रिश्तों में थोड़ी खटास आने की संभावना है। विरोधियों की बातों में आकर कोई निवेश करना नुकसानदायक साबित हो सकता है, इसलिए हर कदम सोच-समझकर बढ़ाएं। अच्छी बात यह है कि जीवनसाथी हर परिस्थिति में आपके साथ मजबूती से खड़े रहेंगे। संतान का जिद्दी स्वभाव आपकी चिंता बढ़ा सकता है, इसलिए उन्हें प्यार और समझदारी से संभालने की जरूरत होगी।
मिथुन राशि-आज धन और आर्थिक मामलों में किस्मत आपका साथ देगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और रुके हुए काम भी पूरे होने की संभावना है। यदि कोई प्रोजेक्ट या काम पैसों की वजह से अटका हुआ था, तो अब उसमें गति आएगी। सरकारी कामों को लेकर लापरवाही बिल्कुल न करें। आप अपने भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए किसी अच्छी योजना में निवेश करने का विचार कर सकते हैं।
कर्क राशि – आज धन के मामले में राहत मिलेगी और आप खुद को हल्का महसूस करेंगे। बच्चों के साथ बिताया गया समय आपको सच्ची खुशी देगा। कुछ खास लोगों से मुलाकात आपके लिए नए रास्ते खोल सकती है। पैतृक संपत्ति से जुड़ा मामला आपसी बातचीत से सुलझ सकता है।
सिंह राशि- सिंह राशि वालों को आज आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। आपकी आर्थिक स्थिति को लेकर मन में थोड़ी चिंता हो सकती है, लेकिन यह समय घबराने का नहीं, बल्कि सोच-समझकर निर्णय लेने का है। बिजनेस में आप कुछ बदलाव करेंगे, जो धीरे-धीरे सकारात्मक परिणाम देंगे। पढ़ाई और काम में एकाग्रता बनाए रखना बेहद जरूरी है।
कन्या राशि – आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आप कुछ विशेष करने की कोशिश में लगे रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप रोमांचक समय व्यतीत करेंगे। आपने यदि जीवनसाथी से कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है।
तुला राशि – आज का दिन आपके लिए योजना बनाकर चलने के लिए रहेगा। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों के लिए आज दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आप सरकारी योजनाओं में धन लगाएंगे, उसमें आपको अच्छे सफलता मिलेगी। वाहनों की अक्समात खराबी के कारण आपका खर्च बढ़ने की संभावना है। आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चले। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। कामकाज के प्रति आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आप अपने शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। यदि आपको किसी नौकरी का ऑफर आए, तो आप उसमें थोड़ा सोच विचार कर ही आगे बढ़े। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।
धनु राशि- आज आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी और किसी नई नौकरी के लिए आपको बुलावा आ सकता है। आप अपने बेफिजूल के खर्चों को करने में काफी धन व्यय करेंगे, जो बाद में आपकी मुश्किलों को बढ़ाएगा। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोले, नहीं तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। परिवारिक रिश्तो में एकता बनी रहेगी।
मकर राशि- आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। जीवनसाथी के साथ आप कुछ समय आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। परोपकार के कार्यों में आप पर चढ़कर हिस्सा लेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको कुछ नये संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए बेहतर रहेगी।
कुंभ राशि- आज कार्यक्षेत्र में किसी की बात आपको दिल पर लग सकती है, जिससे रिश्तों में तनाव बढ़ने की संभावना है। हालांकि बॉस की सलाह और निर्देशों को गंभीरता से लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। लेन-देन से जुड़े मामलों में पूरी सतर्कता रखें। संतान को नौकरी या करियर के सिलसिले में कहीं बाहर जाना पड़ सकता है।
मीन राशि – आज का दिन आपको धैर्य और समझदारी बनाए रखने की सीख देगा। दूर रहने वाले किसी रिश्तेदार से निराशाजनक खबर मिल सकती है, लेकिन भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। खर्चों को नियंत्रित रखें, क्योंकि जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान करा सकता है। घर-परिवार की समस्याएं मन को परेशान कर सकती हैं, लेकिन यदि आप शांत रहकर काम लेंगे, तो धीरे-धीरे हालात संभल जाएंगे।






