अयोध्या: 225 कुण्डीय महालक्ष्मी महायज्ञ और श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 28 मई से 3 जून तक होगा।

अयोध्या मे रामानुज सम्प्रदाय की उत्तर भारत की पुरानी पीठ श्री झालरिया पीठ का पुरुषोत्तम मास (अधिक मास) महोत्सव इस वर्ष अयोध्या धाम में आयोजित किया जा रहा है। आयोजन समिति श्री श्रीधर महोत्सव समिति के संयोजक डॉ. नवीन माहेश्वरी एवं राजेश माहेश्वरी ने बताया कि भगवान श्री रामलला की सन्निधि, भगवान श्री जानकीवल्लभ जी महाराज, श्री दास हनुमान जी महाराज और सभी पूर्वोचार्यों के कृपा आशीर्वाद से एवं जगद्गुरु रामानुजाचार्य श्री झालरिया पीठाधिपति 1008 स्वामी जी श्री घनश्यामाचार्य महाराज के पावन तत्वावधान में श्री झालरिया पीठ डीडवाना का पुरुषोत्तम मास महोत्सव का आयोजन 28 मई से 3 जून तक किया जाएगा। आयोजन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कार्यक्रमों की शुरुआत 28 मई को शोभायात्रा से होगी। शोभायात्रा सुबह 8 बजे श्री झालरिया मठ डीडवाना के अयोध्या में रामपथ स्थित शाखा स्थान श्री वेंकटेश मंदिर से प्रारंभ होगी। इसी दिन दोपहर 11ः30 बजे 108 श्रीमद् भागवत पाठ पारायण शुभारंभ, दोपहर 3 बजे श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ शुभारंभ होगा। श्री झालरिया पीठ के पूज्य युवराज स्वामीजी श्री भूदेवाचार्य जी महाराज प्रतिदिन दोपहर 3 से शाम 7 बजे तक भागवत् कथा का वाचन करेंगे। यह आयोजन अयोध्या धाम में काशीराम काॅलोनी के सामने, पंचकोशी परिक्रमा मार्ग पर रामघाट चौराहा स्थित बड़ा भक्तमाल की बगिया में होगा।

और पढ़े  अयोध्या- भाजपा में शामिल होंगे अभय सिंह, गोसाईगंज सीट पर जताई दावेदारी
  • Related Posts

    ग्रेटर नोएडा- पति-पत्नी, तीन बच्चों की गई जान: नूडल्स खाने के बाद एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

    ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा क्षेत्र के नगला श्री पदम गांव में शनिवार को एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत से हड़कंप मच गया। मृतकों में पति-पत्नी और उनके…

    UP- प्रदेश में डॉक्टरों को बड़ी राहत, इलाज में लापरवाही पर तुरंत गिरफ्तारी नहीं, पहले मेडिकल बोर्ड करेगा जांच

    प्रदेश में चिकित्सकीय लापरवाही के मामले में अब पुलिस सीधे आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार नहीं कर सकेगी। इसके लिए पहले जिला और प्रदेश स्तरीय मेडिकल बोर्ड जांच करेगा। जांच रिपोर्ट…