हत्या के आरोपी ने जेल के खाते से निकाले 30 लाख रुपये, खुद को बताता था ठेकेदार, बस एक गलती से खुली पोल

 

आजमगढ़ मंडलीय कारागार में निरुद्ध बंदी ने जेल की केनरा बैंक की चेकबुक को गायब कर दिया। जेल से रिहा होने बाद उसने कई किस्तों में जेल के खाते से 30 लाख रुपये निकाल लिए। जब इसकी जानकारी जेल अधीक्षक को हुई तो उन्होंने इस मामले में जेल में तैनात वरिष्ठ सहायक, चौकीदार समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

इस मामले में एसपी सिटी मधुवन कुमार सिंह ने बताया कि अपनी पत्नी की हत्या के मामले में रामजीत यादव उर्फ संजय ग्राम जमुआ शाहगढ़ थाना बिलरियागंज 24 फरवरी 2023 को जेल गया था। 20 मई 2024 को रामजीत यादव उर्फ संजय की जमानत हो गई।

ये है पूरा मामला

जमानत के समय रामजीत यादव जेल के सरकारी खाते की केनरा बैंक की चेक बुक जिसका संचालन जेल अधीक्षक द्वारा किया जाता है, को चुरा लिया। जेल से रिहा होने के अगले ही दिन 21 मई 2024 को उसने जेल के खाते से 10 हजार रुपये निकाल लिए।

इसके बाद 22 मई को दोबारा फिर से 50 हजार निकाले। चार दिन बाद फिर से 140000 रुपये उसने बैंक से निकाला। वह पैसा निकालता रहा और जेल के अधिकारियों व कर्मचारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी।

जब 22 सितंबर 2025 को उसने बैंक के खाते से दो लाख 60 हजार रुपये निकाले तो जेल अधीक्षक आदित्य कुमार सिंह को इसकी जानकारी हुई। जेल अधीक्षक ने कारागार में तैनात वरिष्ठ लेखा प्रभारी मुशीर अहमद से इसकी जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि इतना पैसा नहीं निकाला गया।

और पढ़े  UP- दिव्या मित्तल ने नई पार्टी ‘जननीति भारत’ बनाने का किया एलान, 2027 का यूपी चुनाव लड़ेगी पार्टी

स्टेटमेंट से खुली पोल

इसके बाद जेल प्रशासन के अधिकारियों ने बैंक पहुंचकर जब स्टेटमेंट निकलवाया तो पता चला कि जेल से रिहा हुआ कैदी रामजीत यादव अपने को जेल का ठेकेदार बताकर लगातार केनरा बैंक के खाते से जेल अधीक्षक का फर्जी दस्तखस्त बनाकर पैसे निकालता रहा।

मामले का खुलासा होने के बाद जेल अधीक्षक आदित्य कुमार सिंह ने आजमगढ़ कोतवाली में चार आरोपियों रामजीत यादव उर्फ संजय, शिव शंकर उर्फ गोरख पिता लालजीत यादव, वरिष्ठ सहायक मुशीर अहमद और जेल के चौकीदार अवधेश कुमार पांडेय के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

  • Related Posts

    UP- ललितपुर में घरेलू कलह में दो बच्चों के साथ कुएं में कूदी महिला, मां-बेटे की मौत, बच्ची की तलाश जारी

    यूपी के ललितपुर जिले में मंगलवार की सुबह एक दुखद घटना सामने आई। थाना बानपुर के ग्राम टीकरा तिवारी में 32 वर्षीय पूजा कुशवाहा ने अपने दो छोटे बच्चों के…

    लखनऊ: बाढ़ से बर्बाद हुए फैजुल्लागंज व पुराने शहर की 58 सड़कें बनेंगी, कई इलाकों में पूरी तरह से बहीं

    बाढ़ से बर्बाद हुईं फैजुल्लागंज और पुराने शहर की 58 सड़कों के पुनर्निर्माण की योजना तैयार की गई है। नगर निगम ने इन कार्यों के लिए 126 करोड़ रुपये से…