होटल में प्रेमी के जीजा को देख प्रेमिका ने छिपने के लिए चुनी ऐसी जगह, कोई सोच भी नहीं सकता

आगरा के इरादतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुबारकपुर मोड़ (मुरारी चक्की) के पास स्थित कुर्रा मोड़ पर एक होटल में  महिला के साथ रंगरलिया मना रहे साले को उसके ही जीजा ने रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके बाद दोनों पक्षों में सड़क पर जमकर विवाद हुआ। जमकर मारपीट हुई।

सरसा निवासी पीड़ित जीजा हरवीर सिंह ने बताया कि वह मंगलवार दोपहर में अपनी ससुराल जा रहा था। रास्ते में होटल के पास उसे कुछ लोगों के साथ अपना साला दिखाई दिया। शक होने पर जब हरवीर सिंह होटल के अंदर गया, तो उसने अपने साले को एक महिला के साथ पकड़ा।

हरवीर सिंह का आरोप है, उसका साला इस होटल में महिला के साथ पकड़ा गया है। जिससे उसके बीवी और बच्चे भी काफी परेशान हैं। जब हरवीर ने अपने साले को समझाने का प्रयास किया, तो वह गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू हो गया और देखते ही देखते मारपीट हो गई।घटना की विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

 

पुलिस को देख भागे आरोपी, छत पर टंकी के पास जा छिपी महिला
पीड़ित जीजा द्वारा पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद साला और उसके साथी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही यूपी 112 और स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुँची और होटल का निरीक्षण किया। पुलिस की छापेमारी के दौरान पुलिस से बचने के लिए महिला होटल की चौथी मंजिल पर रखीं पानी की टंकी के बगल में जा छिपी थी।जिसे कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने सीढ़ी लगाकर नीचे उतारा। पुलिस ने बताया कि अभी तक इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।

और पढ़े  UP- एक और पति की हत्या: इलमा ने प्रेमी संग किया कत्ल, तालिब की 'कातिल' ने खुद कबूला, मेरठ कांड की कहानी
  • Related Posts

    UP- एक और पति की हत्या: इलमा ने प्रेमी संग किया कत्ल, तालिब की ‘कातिल’ ने खुद कबूला, मेरठ कांड की कहानी

    मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी में इलमा (27) ने पति तालिब (30) की प्रेमी अमन के साथ मिलकर 28 सितंबर को हत्या कर दी। इसके बाद इलमा…

    लखनऊ में बाढ़: CM ने किया हवाई दौरा, फैजुल्लागंज से नैमिष तटबंध बनाने की घोषणा, पीड़ित परिवारों से मिले

    राजधानी में बाढ़ से बचाव के लिए करीब 40 किलोमीटर लंबा फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध बनेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के…