भीषण हादसा: 2 बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, नहीं पहना था हेलमेट

मथुरा स्थित जमुनापार थाना क्षेत्र में दो बाइकें आमने-सामने से भिड़ गईं। हादसे में तीन तीन बाइक सवार युवकों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

 

बाइक सवारों की पहचान

पुलिस के अनुसार, जमुनापार क्षेत्र के अजय नगर निवासी गोपी (18) और गोपालपुर निवासी छोटू (18) यामाहा आर-15 बाइक से महावन से आ रहे थे। बुलेट बाइक सवार महावन के गोकुल निवासी सौरभ (20), पीयूष (19) और दाऊदयाल (18) महावन की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बलदेव रोड पर गोपालपुर के निकट बृहस्पतिवार शाम को तेज रफ्तार दोनों बाइकें आमने-सामने से भिड गईं। हादसे में पांचों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

घर में मचा कोहराम

सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां गोपी, छोटू और सौरभ को मृत घोषित कर दिया, जबकि पीयूष व ऊदल उपचाराधीन हैं। घटना के बाद पुलिस ने परिजन को सूचना दी गई। घटना की जानकारी के बाद घर में कोहराम मच गया। सीओ पीतम पाल ने बताया कि क्षतिग्रस्त बाइकों को बरामद कर लिया है। साथ ही शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के बारे में अधिक जानकारी जुटाई जा रही है और शिकायत के बाद कार्रवाई की जाएगी।

 

युवकों ने नहीं पहन रखा था हेलमेट
यातायात नियमों की अनदेखी और बिना हेलमेट तेज रफ्तार वाहन चलाने से तीन युवकों की हादसे में जान चली गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दुर्घटना इतनी भीषण थी कि एक बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवकों के सिर में चोट लगने से मौके पर ही दम तोड़ दिया। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

और पढ़े  कौन हैं आराधना मिश्र मोना: बनाई गईं UP कांग्रेस की नई अध्यक्ष, नौ चुनाव जीत चुके इस 'अजेय नेता' की हैं बेटी
  • Related Posts

    बरेली: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश कासिम खां मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार

    बरेली के फरीदपुर कस्बे में बीसलपुर रोड पर साठा पुलिया के पास बृहस्पतिवार सुबह पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर…

    अयोध्या- सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे BJP प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े

        भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा ज्योति यात्रा में सहभागिता करेंगे। यात्रा में…