अयोध्या:- पर्यावरण दिवस पर मां शांति सेवा फाउंडेशन ने किया वृक्षारोपण।

 

 

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर साकेत महाविद्यालय के फुटपाथ पर जनहित में मां शांति सेवा फाउंडेशन व कर्मचारी परिषद ने औषधि एवं छायादार वृक्षों का वृक्षारोपण किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय आनंद सिंघल सचिव प्रबंध समिति साकेत महाविद्यालय, कार्यक्रम अध्यक्ष प्रोफेसर अनुराग मिश्रा कार्य वाहक प्राचार्य साकेत महाविद्यालय, फाउंडेशन के संस्थापक बसन्त राम ने संयुक्त रूप से वृक्षारोपण किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आनन्द सिंघल ने कहा कि आज जनहित में वृक्षारोपण अत्यंत जरूरी हो गया है आज हर व्यक्ति को एक वृक्ष लगाना चाहिए उसको संरक्षण भी देना चाहिए।

संस्था के संस्थापक बसन्त राम ने बताया कि फाउंडेशन परिवार 500 से अधिक वृक्ष लगा चुके हैं साथ ही 200 से अधिक पौधों को बड़ा किया जा चुका है आज जीवन के लिए वृक्ष के प्रति हम सबको सचेत होना पड़ेगा और एक वृक्ष लगाना अत्यंत जरूरी है इसलिए एक वृक्ष जीवन के साथ भी जीवन के बाद भी प्रोफेसर उमापति के सहयोग से वृक्षारोपण संपन्न हुआ। संस्था अध्यक्ष नेहा कुमारी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम में प्रोफेसर बी के सिंह, प्रोफेसर संतोष कुमार, संजय श्रीवास्तव नीरज पाठक अमित श्रीवास्तव संजय प्रजापति काशीनाथ विनय प्रकाश मौर्य सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

और पढ़े  बरेली: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश कासिम खां मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार
  • Related Posts

    बरेली: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश कासिम खां मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार

    बरेली के फरीदपुर कस्बे में बीसलपुर रोड पर साठा पुलिया के पास बृहस्पतिवार सुबह पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर…

    अयोध्या- सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे BJP प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े

        भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा ज्योति यात्रा में सहभागिता करेंगे। यात्रा में…