3 माह पूर्व लापता हुआ आगरा से नैनीताल को निकला कारोबारी का परिवार गुजरात के भावनगर में मिला

Spread the love

3 माह पूर्व लापता हुआ आगरा से नैनीताल को निकला कारोबारी का परिवार गुजरात के भावनगर में मिला

आगरा के ट्रांस यमुना के श्रीनगर काॅलोनी निवासी दवा कारोबारी राजेश शर्मा और उनकी पत्नी, बेटे, बहू, बेटी व नाती मिल गए हैं। वह जयपुर के बाद गुजरात के भावनगर चले गए थे। उनकी बरामदगी के लिए एक टीम लगी हुई थी।

नैनीताल गए थे घूमने –
राजेश शर्मा (50), पत्नी सीमा शर्मा (45), बेटे अभिषेक (25), पुत्र वधू ऊषा (25), बेटी काव्या (22) और एक साल के नाती विनायक के साथ 15 अप्रैल को नैनीताल गए थे। 23 अप्रैल को लौटे, गाड़ी खड़ी कर तुरंत निजी गाड़ी से जयपुर चले गए। इसके बाद से लापता हो गए थे। राजेश शर्मा के फिरोजाबाद में रहने वाले भाई रमाकांत शर्मा ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

तलाश में जुटी थी पुलिस टीम –
पुलिस आयुक्त डॉ प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि कारोबारी की तलाश में टीम को लगाया गया था। पुलिस को उनके गुजरात में रहने की जानकारी मिली थी। भावनगर में कारोबारी परिवार सहित एक घर में रह रहे थे। उन तक पुलिस पहुंच गई। अब उन्हें आगरा लेकर आया जाएगा। उनसे वहां रहने का कारण पूछा जाएगा। उनके लापता होने के बाद कई व्यापारियों ने उन पर देनदारी होने की बात कही थी।

अपहरण नहीं हुआ
दवा व्यापारी के लापता होने के बाद से पुलिस यही आशंका जता रही थी कि उनका अपहरण नहीं हुआ है, वह अपनी मर्जी से गए हैं। मोबाइल स्विच ऑफ थे। वो भाई के परिवार से भी संपर्क नहीं कर रहे थे। व्यापारी के लापता होने के बाद कई और लोग सामने आए थे, जिन्होंने यही बताया था कि व्यापार का काफी पैसा है उनके पास है। लोगों ने पुलिस से भी संपर्क किया था। अब व्यापारी से पूछताछ के बाद ही पता चलेगा कि आखिर वह क्यों गए थे?

और पढ़े  LPG का हाल: ब्लैक में 5 हजार का मिल रहा घरेलू LPG सिलिंडर, डिलीवरी से पहले आ गया मैसेज! पड़ताल में खुलासा

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- श्रीमद्भागवत कथा में सुदामा चरित्र का मार्मिक वर्णन, सच्ची मित्रता और भक्ति का दिया संदेश।

    Spread the love

    Spread the love     गोसाईगंज विधायक अभय सिंह के आवास राजेपुर में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण महायज्ञ के अंतिम दिन कथा व्यास पंडित ज्ञान चंद्र द्विवेदी ने भगवान श्रीकृष्ण और…


    Spread the love

    मथुरा हिंसा- फरसे वाले बाबा के अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़, DM ने की बड़ी घोषणा, ट्रक चालक की मौत

    Spread the love

    Spread the loveमथुरा के छाता में बाबा चंद्रशेखर की मौत के बाद भड़की भीड़ ने दिल्ली हाईवे जाम कर पथराव किया, जिससे दहशत का माहौल बन गया। पुलिस के प्रयासों…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *