मथुरा हिंसा- फरसे वाले बाबा के अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़, DM ने की बड़ी घोषणा, ट्रक चालक की मौत

मथुरा के छाता में बाबा चंद्रशेखर की मौत के बाद भड़की भीड़ ने दिल्ली हाईवे जाम कर पथराव किया, जिससे दहशत का माहौल बन गया। पुलिस के प्रयासों के बावजूद स्थिति बार-बार बिगड़ती रही और इलाके में तनावपूर्ण हालात बने हुए हैं।

 

डीएम बोले- सरकार करेगी गोशाला का संरक्षण; तब हुआ बाबा के शव का अंतिम संस्कार

मथुरा में फरसे वाले बाबा की माैत के बाद हाईवे पर बवाल हो गया। गांव में बाबा का शव पहुंचा तो अंतिम दर्शन के लिए गोभक्तों की भारी उमड़ पड़ी। छाता-बरसाना मार्ग पर जाम जैसे हालात बन गए। गोभक्त प्रशासन से गिरफ्तार किए गए 40 गोभक्तों को छोड़ने और आरोपियों पर कार्रवाई के बाद ही अंत्येष्टि करने की मांग पर अड़ गए। माैके पर जिलाधिकारी पहुंच गए। अधिकारियों के आश्वासन के बाद शव का अंतिम संस्कार हुआ।

 

डीएम बोले, बाबा का समाधि स्थल बनवाया जाएगा

डीएम ने कहा कि बाबा की गौशाला को सरकार की तरफ से हम सहायता देंगे। बाबा का जहां दाह संस्कार होगा, वहां समाधि स्थल बनवाया जाएगा। जिस चालक ने घटना की थी, उसकी अस्पताल में मौत हो गई है। जिन लोगों को जरूरी होगा, हम उनके लिए लाइसेंस देने पर विचार करेंगे। गौसेवक हमारे परिवार के हैं। हम उनके साथ है। जो निर्दोष हैं उन पर कोई केस या कार्रवाई नहीं होगी। एसएसपी ने कहा कि हम बाबा के नाम से ही यहां पर चौकी स्थापित करेंगे। कोई निर्दोष नहीं फंसेगा।

 

छाता कस्बे में चप्पे-चप्पे पर तैनात पुलिस

हाईवे पर बवाल के बाद चार घंटे बाद स्थिति सामान्य हुई। जाम में फंसे वाहन अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। छाता कस्बे में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती की गई है।

और पढ़े  अयोध्या- आरक्षण बचाओ, आरक्षण बढ़ाओ अभियान के तहत 26 अक्टूबर से निकलेगी पदयात्रा
  • Related Posts

    मेरठ नीले ड्रम कांड में सजा: UP के इस जिले में मुस्कान को दी जा सकती है फांसी, यहीं है इकलौता महिला फांसीघर

    मेरठ के ब्रह्मपुरी के सौरभ हत्याकांड में दोषी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। सौरभ राजपूत की हत्या की दोषी पत्नी मुस्कान को…

    UP- दिव्या मित्तल ने नई पार्टी ‘जननीति भारत’ बनाने का किया एलान, 2027 का यूपी चुनाव लड़ेगी पार्टी

    पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने अपनी राजनीतिक पारी को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने ‘जननीति भारत’ नाम से नई राजनीतिक पार्टी बनाने की घोषणा की है। यह पार्टी…