सूर्या हत्याकांड: असद के एनकाउंटर पर मां को नहीं यकीन, बोली- बिना लाश देखे न मानूंगी…

Spread the love

आंख से बहते आंसू और सामने बेटे की तस्वीर को देखती हुई नजरें। यह गमगीन करने वाला दृश्य सूर्या के घर का था। जो बेटा कुछ देर में घर लौटने की बात कहकर निकला वह कभी वापस नहीं लौटेगा यह उस मां ने कभी सोचा भी नहीं होगा। उस मां की आंखों को आज भी बेटे की मुस्कुराहट देखने और कानों को उसकी आवाज सुनने का इंतजार है।

 

उन लोगों ने मेरे जीने का सहारा छीन लिया…न अपना मकान न रोजगार बेटे को भी इन लोगों ने छीन लिया, अब कैसे जिऊंगी। जिन लोगों ने मेरे साथ ऐसा किया है उनके साथ भी ऐसा हो। यह बातें सूर्या की मां सरोज ठाकुर ने रविवार की सुबह बेटे को याद करते हुए कहीं। वहीं जब पुलिस ने परिवार को मुख्यारोपी असद को मुठभेड़ में ढेर करने की बात बताई तब उन्हें शायद कुछ संतुष्टि हुई। हालांकि परिवार ने कहा इस बात पर वह तब तक यकीन नहीं करेंगे जब तक उन्हें असद का शव नहीं दिखाया जाता। पुलिस अधिकारी और मौके पर पहुंचे राजनेताओं के समझाने पर परिजनों को यकीन हुआ।

 

मेरे जीने का सहारा छीन लिया’
आंख से बहते आंसू और सामने बेटे की तस्वीर को देखती हुई नजरें। यह गमगीन करने वाला दृश्य सूर्या के घर का था। जो बेटा कुछ देर में घर लौटने की बात कहकर निकला वह कभी वापस नहीं लौटेगा यह उस मां ने कभी सोचा भी नहीं होगा। उस मां की आंखों को आज भी बेटे की मुस्कुराहट देखने और कानों को उसकी आवाज सुनने का इंतजार है। रविवार की सुबह सूर्या की गली में लोगों का एकत्र होना शुरू हो गया। पत्रकारों से हुई बातचीत में सूर्या की मां सरोज ठाकुर ने कहा कि एनकाउंटर की कार्रवाई से वह संतुष्ट हैं, लेकिन बाकी आरोपियों पर भी सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने मेरे जीने का सहारा छीन लिया है। उनके साथ भी ऐसा ही होना चाहिए।

और पढ़े  राममंदिर- चोरी का खुलासा होने के बाद सख्ती, अब 27 अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी और 13 नए कैमरों से चढ़ावे की निगरानी

 

घर के बाहर फोटो रख सूर्या को दी श्रद्धांजलि
सूर्या की शुक्रवार दोपहर नोएडा स्थित निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई थी। यह बात जैसे ही लोगों तक पहुंची तभी से सूर्या के घर पर स्थानीय लोगों से लेकर हिंदू संगठन और राजनैतिक दलों के लोगों का पहुंचना शुरू हो गया। रविवार को भी यही नजारा खोड़ा के नवनीत विहार में दिखाई दिया। हर गली लोगों से भरी हुई थी। सूर्या के घर वाली गली में पांव रखने तक की जगह नहीं थी। बड़ी संख्या में लोग पीड़ित परिवार से मिलने पहुंच रहे थे। इसके बाद परिजनों ने घर के बाहर सूर्या का फोटो रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। परिवार को सांत्वना देने आ रहे लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित।

 

किसी को बख्शा नहीं जाएगा, हम परिवार के साथ हैं
रविवार सुबह कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। यहां उन्होंने सूर्या को श्रद्धांजलि दी। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। हम और सरकार पीड़ित परिवार के साथ हैं। परिवार को जो बाकी आश्वासन दिए गए हैं उन्हें लेकर सरकार से लगातार बातचीत चल रही है।

 

परिवार को पांच लाख की आर्थिक मदद, नगर पालिका में एक सदस्य को नौकरी
पीड़ित परिवार की मदद के लिए प्रशासन आगे आया है। जिलाधिकारी रविंद्र मांदड़ ने बताया कि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से परिवार के लिए पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। साथ ही पीड़ित परिवार के एक सदस्य को नगर पालिका के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है और उनकी हरसंभव मदद की जाएगी। 

और पढ़े  29 साल बाद हत्या का आरोपी लखनऊ से गिरफ्तार, पहचान छिपाकर रह रहा था फहीम, जानें ..

Spread the love
  • Related Posts

    एसआईटी जांच की आंच से बच रहे हैं चंपत राय, सब कुछ था हाथ में पर कहीं नहीं हस्ताक्षर

    Spread the love

    Spread the loveश्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की कमान पूरी तरह से चंपत राय के हाथों में थी। जैसा वह चाहते थे, वही होता था, लेकिन एसआईटी जांच में उनका…


    Spread the love

    लखनऊ: अग्निकांड वाली अवैध बिल्डिंग होगी ध्वस्त, आदेश हुआ जारी, 15 लोगों की हुई थी दर्दनाक मौत

    Spread the love

    Spread the loveअलीगंज स्थित जिस बिल्डिंग में आग लगने से 15 लोगों की जान गई थी, उसको ध्वस्त किया जाएगा। इसका आदेश शुक्रवार को एलडीए के विहित प्राधिकारी कोर्ट ने…


    Spread the love