भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त विधानसभा प्रभारी राजेश सिंह बब्लू का सहादतगंज स्थित पार्टी कार्यालय पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। स्वागत के बाद राजेश सिंह बब्लू ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ निर्वाचन आयोग की ओर से मतदान केंद्रों पर लगाए गए विशेष मतदाता पंजीकरण शिविरों का निरीक्षण किया। उन्होंने मनोहर लाल तथा कम्पोजिट विद्यालय अंगूरी बाग में आयोजित शिविरों का जायजा लेकर मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया की जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक पात्र नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मतदाता सूची में उसका नाम दर्ज होना जरूरी है। निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पात्र नागरिकों, विशेषकर पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं को अपना पंजीकरण कराने के लिए जागरूक किया जाना चाहिए।
विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि मतदाता सूची में प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम दर्ज होना आवश्यक है। निर्वाचन आयोग द्वारा चलाया जा रहा विशेष अभियान नए मतदाताओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने का महत्वपूर्ण अवसर है। 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं को मतदाता बनने के लिए आगे आना चाहिए। इस दौरान क्षेत्रीय मंत्री काशीराम, शैलेन्द्र कोरी, तिलकराम मौर्या, शशि प्रताप सिंह, हरभजन गौड, बालकष्ण वैश्य, विधायक प्रतिनिधि अमल गुप्ता, प्रदीप यादव, मुकेश तिवारी, रवि सोनकर, हेमंत जायसवाल, किसान मोर्चा महानगर अध्यक्ष अनुराग त्रिपाठी, विकास गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।






