अयोध्या- नौतपा की तपिश में राहत के लिया चौराहों पर लग रहे अस्थायी शेड

Spread the love

नौतपा के दौरान पड़ रही भीषण गर्मी और हीट वेव से लोगों का जनजीवन बेहाल है। दोपहर के समय सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया है। ऐसे हालात में नगर निगम ने राहगीरों और ट्रैफिक ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को राहत देने के लिए अनूठी पहल शुरू की है। शहर के व्यस्त चौराहों और रेड लाइट पॉइंट पर अस्थायी शेड लगाए जा रहे हैं, जिससे सिग्नल पर रुकने वाले लोगों को तेज धूप और लू से कुछ राहत मिल सके।

 

इस व्यवस्था की शुरुआत रिकाबगंज चौराहे से की गई है। यहां रेड लाइट पर रुकने वाले बाइक सवार, ई-रिक्शा चालक और अन्य राहगीर अस्थाई शेड के नीचे खड़े होकर धूप से बचाव कर रहे हैं। वहीं, चौराहों पर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों के लिए कूलर भी लगाए गए हैं, जिससे उन्हें लगातार पड़ रही गर्म हवाओं के बीच राहत मिल सके।

नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने बताया कि शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर चरणबद्ध तरीके से अस्थाई शेड लगाए जाएंगे। इसके अलावा राम मंदिर और हनुमानगढ़ी के आसपास श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भी अस्थाई शेड तैयार किए जा रहे हैं।

 

हालांकि, रिकाबगंज चौराहे पर फिलहाल केवल दो दिशाओं में ही शेड लगाए गए हैं। रिकाबगंज से चौक बाजार और रिकाबगंज से सिविल लाइंस जाने वाले मार्ग पर अस्थाई शेड लगाए गए हैं, जबकि रिकाबगंज से महिला अस्पताल और नियावां जाने वाले मार्ग पर अब तक शेड नहीं लगाए गए हैं। इससे उन मार्गों पर रेड लाइट पर रुकने वाले लोगों को अभी भी तेज धूप का सामना करना पड़ रहा है।

और पढ़े  राहत के साथ आफत लाई बारिश: नोएडा के सेक्टर 16 मेट्रो स्टेशन के पास डिवाइडर भरभराकर ढहा, एक शख्स हुआ घायल

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- उज्जैनिया पट्टी के श्रीमहंत बनने के बाद महंत संदीप दास महाराज की पहली गुरु पूर्णिमा

    Spread the love

    Spread the love      गुरु-शिष्य परंपरा के महापर्व गुरु पूर्णिमा पर धर्मनगरी अयोध्या आज पूरी तरह भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहेगी। इस वर्ष का गुरु पूर्णिमा महोत्सव विशेष रूप…


    Spread the love

    गोरखपुर: गुरु पूर्णिमा पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे महंत हेमंत दास, सीएम योगी से भेंट कर अर्पित की हनुमान जी की प्रतिमा

    Spread the love

    Spread the love      गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर अयोध्या की पवित्र संत परंपरा का प्रतिनिधित्व करते हुए श्रृंगी ऋषि पीठाधीश्वर एवं श्री हनुमानगढ़ी के वरिष्ठ पुजारी महंत…


    Spread the love