अयोध्या- सामान्य दर्शन पास में घटी श्रद्धालुओं की रुचि, रोज 1 हजार पास भी नहीं बन रहे

रामनगरी अयोध्या में आम श्रद्धालुओं के लिए राम मंदिर परिसर के सभी उप मंदिरों के दर्शन सुलभ होने के बाद अब सामान्य दर्शन पास की आवश्यकता काफी कम हो गई है। हालात यह हैं कि पहले जहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में सामान्य दर्शन पास बनाए जाते थे, वहीं अब रोजाना एक हजार पास भी नहीं बन रहे हैं।

राम मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगातार बनी हुई है लेकिन अधिकांश भक्त अब सामान्य कतार के माध्यम से सहज रूप से दर्शन कर पा रहे हैं। मंदिर परिसर में व्यवस्थाएं बेहतर होने और विभिन्न प्रवेश मार्गों को व्यवस्थित किए जाने से दर्शन प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक सुगम हुई है।

 

श्रद्धालुओं का कहना है कि अब बिना किसी विशेष पास के भी रामलला के साथ-साथ परिसर स्थित अन्य देवी-देवताओं के मंदिरों में आसानी से दर्शन हो जा रहे हैं। इसी कारण सामान्य दर्शन पास बनवाने की जरूरत कम महसूस की जा रही है।

मंदिर प्रशासन के अनुसार गर्मी के बावजूद प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं। भीड़ प्रबंधन, पेयजल, शीतलन और सुरक्षा की बेहतर व्यवस्था के चलते दर्शन व्यवस्था सुचारु बनी हुई है।

और पढ़े  अंकित हत्याकांड: पूरे गिरोह में कौन-कौन शामिल? सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग, पंचायत में हर पहलू पर चर्चा
  • Related Posts

    UPPSC : पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, 2297 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल

    उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2025 की मुख्य (लिखित) परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। मुख्य परीक्षा में शामिल 10,284 अभ्यर्थियों…

    सेंट्रल मार्केट मेरठ: बैंक्वेट हॉल समेत 6 भवनों में 5 कॉम्प्लेक्स, 35 दुकानें जमींदोज

    शास्त्रीनगर के सेंट्रल मार्केट में सील किए गए 44 भवनों में से छह को बुधवार को भारी फोर्स की मौजूदगी में बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। ये सभी आवासीय…