हिंदी फिल्म “प्रेम दस्तक” जल्द ही होगी सिनेमाघरों में रिलीज

हिंदी फिल्म “प्रेम दस्तक” जल्द ही होगी सिनेमाघरों में रिलीज

लखनऊ – CMS एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी हिन्दी लव रोमांटिक फिल्म “प्रेम दस्तक” जल्द ही आप सभी के नजदीकी सिनेमाघरों में भव्य पैमाने के साथ रिलीज होगी।
बता दे “प्रेम दस्तक” जितना खूबसूरत फिल्म का टाइटल है उससे भी ज्यादा खूबसूरत पूरी फिल्म क्योंकि फिल्म कास्टिंग से लेकर फिल्म की मेकिंग तक सब परफेक्ट है। फिल्म के निर्माता सुशील शर्मा ने फिल्म की कहानी के बारे में थोड़ी जानकारी दी उन्होंने कहा आज के मॉडर्न दौर में प्रेम को लोगो ने मजाक बना कर रख दिया प्रेम क्या होता है उन्हे इस बात का अहसास ही नही है और ज्यादा आधुनिकता में अपने माता पिता और बड़े बुजुर्गो को गलत साबित करते है फिर जब कही गलत जगह फंस जाते है तो अहसास होता है मैं गलत था पिता जी या दादा जी सही थे। ये फिल्म आज के यूथ को संदेश देगी की हमारे बड़े हमेशा हमारे लिए सही राय देते है उनकी बातो पर अमल करना चाहिए साथ ही प्रेम की परिभाषा और उसके अहसास को परिभाषित करती है। उम्मीद है आप सभी दर्शको को पसंद आयेगी फिल्म इस खूबसूरत कथा पटकथा को नितिन कांबले ने लिखा है और इस फिल्म की निर्देशन की कमान उन्ही ने संभाल रखा था, कहानी तो लाजवाब है ही उन्होंने निर्देशन भी बहुत उम्दा किया। फिल्म का छायांकन किया है अनिकेत के ने और फिल्म का सबसे बेहतरीन पार्ट होता है गीत संगीत इस फिल्म में संगीत दिया है सलिल कुलकर्णी, राजेश सावंत, आनंद मेनन ने। कार्यकारी निर्माता कटिंग चाय प्रोडक्शंस ,प्रोडक्शन एस वी नंदगावले ने और संवाद जन्मेजय पाटिल ने लिखे है। फिल्म के निर्माता सुशील शर्मा और एसोसिएट प्रोड्यूसर है गोरख जोखडांडे जी। फिल्म की कास्टिंग बहुत ही अच्छी है जिसमे मुख्य भूमिका में मिलिंद सिलोरे और मधुरा वैद्य इसमें मेन लीड में है इनके सुभांगी लटकर,अरुण नलवडे और राजेश कांबले है इसके अलावा गेस्ट अपीरियंस में सुशांत सेलर नजर आयेंगे। जब ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो तो आप लोग अपनी फैमिली के साथ फिल्म देखने जरूर जाए।

और पढ़े  अयोध्या- संपर्क-संवाद के सहारे प्रबुद्ध वर्ग में पैठ मजबूत करेगी भाजपा
  • Related Posts

    अयोध्या- असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का स्वागत करते भाजपा नेत्री स्वाति सिंह

           असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा अयोध्या पहुंचे। महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत…

    यूपी- दर्दनाक हादसा: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर तोड़कर पलटी थार, आगरा के 3 दोस्तों की मौत

    उत्तरप्रदेश के सहारनपुर जिले में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। नागल के बेलड़ा जुनारदार के पास गोल चक्कर पर रविवार तड़के एक तेज रफ्तार थार कार…