LPG का हाल: ब्लैक में 5 हजार का मिल रहा घरेलू LPG सिलिंडर, डिलीवरी से पहले आ गया मैसेज! पड़ताल में खुलासा

Spread the love

रेलू गैस सिलिंडर की कालाबाजारी शहर में चारों तरफ फैला है। कई लोग ऐसे हैं जिनके पास कनेक्शन नहीं है लेकिन उन्हें सिलिंडर मिल जा रहा। हालांकि उन्हें तय कीमत से ज्यादा पांच हजार रुपये तक देने पड़ रहे हैं। वहीं कई लोग ऐसे हैं जिनके पास कनेक्शन होने के बावजूद किल्लत के कारण ब्लैक में गैस सिलिंडर खरीदना पड़ रहा है। ये बातें बुधवार को अमर उजाला टीम की पतड़ताल में सामने आई।

गैस चूल्हा मरम्मत की एक दुकान पर सिलिंडर लेने के लिए लोग खड़े मिले। जानकारी करने पर पता चला कि साढ़े चार हजार रुपये में एक एलपीजी सिलिंडर बेचा जा रहा है। मूलरूप से गोंडा के रहने वाले अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि उन्होंने अतिरिक्त दाम में सिलिंडर लेने के लिए दो दिन पहले विक्रेता से संपर्क किया था। दो दिन बाद सिलिंडर दिए जाने की बात बोली गई है।

 

 

परचून की दुकान पर कुछ लोग गैस सिलिंडर के लिए बातचीत करते देखे। एक व्यक्ति ने बताया कि पांच हजार रुपये देने के बाद एक सिलिंडर मिला है। सुबह रुपये देने पर शाम तक सिलिंडर दिया जा रहा था। तत्काल सिलिंडर प्राप्त करने के लिए 500 रुपये अतिरिक्त देने पड़ रहे हैं। सेक्टर 62 स्थित मार्केट में भी स्थिति कुछ ऐसी ही मिली। दाम तो समान ही थे लेकिन सिलिंडर में गैस भरी जार रही थी। 

Black Marketing of Domestic Gas in Noida and Cylinders Selling for Up to 5000

प्रवासी होने के कारण हो रही परेशानी
सेक्टर-62 में रहने वाले शिवम श्रीवास्तव ने बताया कि वह सेक्टर-63 स्थित कंपनी में काम करते हैं। मूलरूप से लखनऊ निवासी शिवम किराये के कमरे में अपने साथी के साथ रहते हैं। खाना बनाने के लिए किसी तरह सिलिंडर खरीदा है लेकिन कनेक्शन न होने के कारण भरवाने के लिए कालाबाजारी का शिकार होना पड़ रहा है। अतिरिक्त रुपये देकर सिलिंडर लेने के कारण तनख्वाह का कुछ भाग इसी में लग गया।

और पढ़े  अयोध्या: नरपत डुकिया को राम मंदिर संचालन- प्रबंधन की कमान, SIT ने देखे दान में मिले आभूषण

एजेंसियों पर हंगामा रोकने के लिए तैनात रहा पुलिस बल

एलपीजी गैस सिलिंडर लेने के लिए बुधवार को भी गैस एजेंसियों और गोदामों के बाहर तड़के ही लोग कतार में लगे रहे। सेक्टर 54 गोदाम, सेक्टर 22, 23 गैस गोदाम, सर्फाबाद गोदाम, सेक्टर 73 गोदाम, बहलोलपुर एजेंसी, निठारी एजेंसी पर लोगों की लाइनें लगीं रहीं, हालांकि जब सिलिंडर नहीं मिला तो सेक्टर-54 में हल्की सी नोकझोंक भी हो गई। हालांकि मौके पर तैनात पुलिस बल ने लोगों को शांत कराकर स्थिति पर तुरंत काबू पा लिया।

सिलिंडर पहुंचा नहीं और आ गया डिलीवरी का मैसेज

रबूपुरा में घरेलू गैस सिलिंडर के लिए फिलहाल मारामारी जारी है। बुधवार को भी एजेंसियों के बाहर लोगों की लंबी कतारें दिखीं। वहीं लोगों ने शिकायत की है कि घर सिलिंडर पहुंचे बिना ही मोबाइल नंबर पर डिलीवरी का मैसेज आ रहा है। रबूपुरा की गैस एजेंसी में लाइन में खड़े लोगों ने बताया कि गैस बुक किए एक सप्ताह बीत चुका है लेकिन सिलिंडर अब तक नहीं पहुंचा। रामबाबू ने बताया कि उन्होंने तीन दिन पहले बुकिंग की थी। बुधवार को उनके रजिस्टर्ड नंबर पर मैसेज आया कि सिलिंडर मंगलवार को ही डिलीवर हो चुका है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर ने गैस सिलिंडर की किल्लत को लेकर बुधवार को सवाल खड़े किए। उन्होंने क कि किल्लत के कारण प्रवासी घर जाने को मजबूर हैं। कामगार वर्ग और रोज कमाने-खाने वाले वर्ग को ज्यादा परेशानी हो रही है। सिलिंडर की कमी और लगातार बढ़ती महंगाई ने उनके साम रोजमर्रा की जिंदगी चलाना मुश्किल कर दिया है।

और पढ़े  पीजी में असम की युवती की बेरहमी से हत्या: धारदार हथियार से किए कई वार, नौकरी की तलाश में नोएडा आई थी महक

Spread the love
  • Related Posts

    एक ही परिवार के तीन लोगों समेत 4 कांवड़िया गंगा में डूबे,तलाश में जुटी एनडीआरफ व गोताखोर

    Spread the love

    Spread the loveशहर के पांचाल घाट पर सोमवार को भोर में जल भरने से पहले स्नान के दौरान एक ही परिवार के तीन लोगों सहित एक ही गांव चार लोग…


    Spread the love

    जेन जी के बाद अब जेन अल्फा की आवाज, शिक्षक न होने के विरोध में सड़क पर उतरीं छात्राएं

    Spread the love

    Spread the loveलखनऊ के पारा स्थित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय की छात्राओं ने सोमवार सुबह विद्यालय की अव्यवस्थाओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। मूसलाधार बारिश की परवाह किए बिना…


    Spread the love