ज्योति मौर्य Case: पहले ही दिन ज्योति मौर्य के मामले में फंस गया पति आलोक, जांच कमेटी के सबूत मांगने पर चकराया ज्योति मौर्य का पति।।

ज्योति मौर्य Case: पहले ही दिन ज्योति मौर्य के मामले में
फंस गया पति आलोक, जांच कमेटी के सबूत मांगने पर चकराया ज्योति मौर्य का पति।।

भ्रष्टाचार एवं प्रेम प्रसंग के आरोपों में घिरीं पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य के मामले में पति आलोक बुधवार को जांच कमेटी के सामने उपस्थित हुए। उन्होंने कबूला कि शिकायतें उन्हीं की हैं। हालांकि, कमेटी के सदस्यों ने पूछताछ शुरू की तो उन्होंने बयान व साक्ष्य उपलब्ध कराने के लिए 20 दिन का समय मांगा। इस पर कमेटी ने आलोक को 28 अगस्त को दोबारा बुलाया है। अपर आयुक्त अमृत लाल बिंद की अध्यक्षता में शामिल तीन सदस्यीय कमेटी ने पूछताछ के लिए आलोक को बुधवार को बुलाया था। इसी सप्ताह ज्योति को भी बुलाया गया है।
हालांकि, दोनों ने मंगलवार को ही अपर आयुक्त से मुलाकात कर अपना पक्ष रखा था, लेकिन यह अनौपाचारिक मुलाकात रही। ऐसे में नोटिस में निर्धारित समय के अनुसार, आलोक बुधवार को कमिश्नरी में कमेटी के सामने उपस्थित हुए।

सदस्यों ने आलोक की ओर से ज्योति के खिलाफ लगाए गए आरोपों के परिपेक्ष्य में पूछताछ की। आलोक ने इस दौरान फिर आरोप दोहराए, लेकिन सदस्यों के सवाल व साक्ष्य मांगे जाने पर 20 दिन का समय मांगा। इसके बाद आलोक को 28 अगस्त को साक्ष्यों के साथ उपस्थित होने के लिए कहा गया।

ज्योति को भी इसी सप्ताह बुलाया गया है। उनसे शिकायतों तथा आलोक से हुई प्रारंभिक पूछताछ के परिपेक्ष्य में जवाब लिए जाएंगे।
सूत्रों के अनुसार 28 अगस्त को आलोक की ओर से साक्ष्य उपलब्ध कराने एवं बयान दर्ज कराए जाने के बाद ज्योति से विस्तृत पूछताछ की जाएगी। जांच कमेटी के अध्यक्ष अपर आयुक्त ने पूछताछ के बारे में कुछ भी बोलने से इंकार किया। उनका सिर्फ इतना कहना है कि जांच की जा रही है।

और पढ़े  300 मीटर रास्ते के विवाद में युवक ने खुद को लगाई आग, 40 फीसदी झुलसा; पत्नी और बच्चों से बदसलूकी का आरोप
  • Related Posts

    यूपी- दर्दनाक हादसा: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर तोड़कर पलटी थार, आगरा के 3 दोस्तों की मौत

    उत्तरप्रदेश के सहारनपुर जिले में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। नागल के बेलड़ा जुनारदार के पास गोल चक्कर पर रविवार तड़के एक तेज रफ्तार थार कार…

    गाजियाबाद: खाली प्लॉट में शव मिलने से सनसनी, पानी में कचरे से दबा था सिर और आ रही थी दुर्गंध

    शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र के विक्रम एन्क्लेव की गली नंबर-एक में शनिवार को खाली प्लॉट में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव पानी में…