हल्द्वानी: धाकड़ नहीं धुरंधर धामी, राजनाथ बोले- चौका मारा है अब छक्का भी मारेंगे

उत्तराखंड में भाजपा के नौ और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चार साल के कार्यकाल में विकास कार्यों से रक्षामंत्री राजनाथ सिंह खासे प्रभावित हुए। अपने संबोधन में उन्होंने धामी को धाकड़ धामी के बजाए धुरंधर धामी की उपाधि दे डाली। कहा जब राज्य में विकास योजनाएं धुरंधर गति से चल रही हों तो फिर अब धाकड़ धामी नहीं बल्कि धुरंधर धामी चलेगा। धामी को धाकड़ से धुरंधर का रक्षा कवच पहना गए राजनाथ। गिनाई प्रदेश सरकार की उपलब्धियां। बोले राज्य में विकास के काम धुरंधर गति हो तो धाकड़ धामी नहीं धुरंधर धामी कहें। छोटे राज्य में करोड़ों की विकास योजनाओं के बारे में जान हतप्रत रहे रक्षामंत्री।

 

कांग्रेस पर जमकर बरसे शांत नजर आने वाले धामी। बोले विपक्षियों को न मंदिर अच्छा लगता है और न ही उन्हें उत्तराखंड की संस्कृति से कोई सरोकार है। कांग्रेस गरीबी हटाओ का नारा देते रही लेकिन धरातल पर कोई काम नहीं किया।

राजनाथ को लेकर आए सीएम के चेहरे पर नजर आया गजब का आत्मविश्वास।

उत्तराखंड सरकार ने लगाई विकास प्रदर्शनी।

मीडिया के लिए बनाए गए स्थल पर भाजपाईयों का कब्जा, करते रहे नारेबाजी।

सीएम ने पश्मिना से बना अंग वस्त्र ओढ़ाकर दिया लोकल फार वोकल का उदाहरण, नवरात्रि पर भेंट किया माता नंदा का दरबार।

भाजपा सरकार बनाने के लिए नहीं देश चलाने के लिए करती है राजनीति। 2027 में दुनिया की कोई भी ताकत उत्तराखंड में भाजपा की सरकार बनने से नहीं रोक सकती

और पढ़े  रेखा आर्या प्रकरण: गिरधारी से राज उगलवाएगी एसआईटी, मांगी 3 दिन की कस्टडी रिमांड, कई बिंदुओं पर होंगे सवाल
  • Related Posts

    अब 3 साल तक नहीं कराना होगा पीयूसी: BS-6 गाड़ियों के लिए सरकार ने बदला नियम, किसे कब कराना होगा रिन्यूअल?

    गाड़ी चलाने वालों के लिए प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसी) को लेकर सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने पीयूसी सर्टिफिकेट की वैधता अवधि में संशोधन…

    यूकेएसएसएससी: उत्तराखंड में समूह-ग के 1694 पदों पर भर्ती, 12वीं पास के लिए मौका, 25 नवंबर से करें आवेदन

    उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने विज्ञापन संख्या 84/2026 के तहत विभिन्न विभागों में वर्दीधारी सिपाही पदों पर सीधी भर्ती निकाली है। इस भर्ती में कुल 1,694 पद भरे…