अयोध्या- खबर का असर, थप्पड़बाज महिला दरोगा को किया गया लाइन हाजिर, सीओ अयोध्या करेंगे जांच

 

 

रामजन्मभूमि थाने में तैनात थप्पड़बाज महिला दरोगा शिखा सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इस मामले की जांच सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी करेंगे।

थप्पड़बाज महिला दरोगा की ओर से ई-रिक्शा चालक को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल होते ही एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने महिला दरोगा शिखा सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। प्रकरण की जांच सीओ अयोध्या को दी गई है।

बीते दिनों महिला दरोगा शिखा सिंह का ई-रिक्शा चालक को थप्पड़ मारते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। घटनास्थल पर मौजूद कार के अंदर से यह वीडियो बनाया गया था। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी घटना को लेकर सवाल उठाए थे।

और पढ़े  UP: 'किसके मंडल अध्यक्ष कहां हैं, फोन करके बुलाओ', अलीगढ़ में BJP की क्लास में 27 में से 16 मिले गैरहाजिर
  • Related Posts

    भीषण हादसा: कार-टेंपो की जोरदार भिड़ंत, 3 लोगों की मौत, 16 घायल, चीखों से दहला इलाका

    रेणुकूट-बीजपुर मार्ग पर नधिरा मोड़ के पास मंगलवार को कार और टेंपो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 लोग घायल हो…

    UP- मूली उखाड़ने खेत गईं सास-बहू की मौत: युवती के सामने गई मां और भाभी की जान, बचाने के चक्कर में खुद झुलसी

    गाजियाबाद स्थित राजनगर एक्सटेंशन के भोवापुर गांव में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) के ठेकेदार की लापरवाही ने दो महिलाओं की जान ले ली, जबकि एक युवती झुलस गई। तीनों सड़क…