हल्द्वानी- नशा मुक्ति केंद्र में बेहोश हुए किशोर की 15 दिन बाद मौत, परिजनों ने संचालक पर पीटने का लगाया आरोप

 

हल्द्वानी के नशा मुक्ति केंद्र में संदिग्ध हालात में बेहोश हुए किशोर की 15 दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल में बृहस्पतिवार रात मौत हो गई। परिजनों ने नशा मुक्ति केंद्र के संचालक पर बेटे को पीटने का आरोप लगाया है। मामले में पहले ही केंद्र की महिला संचालक के खिलाफ मुखानी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई जा चुकी है। बिठौरिया नंबर-एक निवासी 17 वर्षीय शुभम अधिकारी नशे का आदी था। परिजनों ने उसे दो महीने पहले लामाचौड़ स्थित हमारा संकल्प नशा मुक्ति समिति में भर्ती कराया गया।

शुभम की मां के अनुसार 21 अप्रैल को वह बेटे से मिलने गई तो वह ठीक था। 24 अप्रैल की रात को केंद्र से फोन आया कि बेटा बेहोश हो गया है और उसे सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जब वह अपने बेटे को देखने के लिए अस्पताल गई तो वह वहां अकेला बेड पर पड़ा था। नशामुक्ति केंद्र के कर्मचारी वहां से गायब थे। अस्पताल में कराई गई जांच में बेटे के लीवर और किडनी में संक्रमण निकला। उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था। बृहस्पतिवार रात शुभम की इलाज के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

और पढ़े  रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…