देहरादून: दयारा बुग्याल से नैनीताल की युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, 3 दिन से नहीं लगा कोई सुराग

 

दयारा बुग्याल ट्रैक पर गई नैनीताल निवासी बबिता पांडे(30) पिछले तीन दिन से लापता है। वन विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, दस लोगों का ट्रैकर्स दल स्थानीय ट्रैकिंग एजेंसी के माध्यम से दयारा बुग्याल की ट्रेकिंग के लिए आए थे।

बीते शुक्रवार रात्रि बबीता पांडे अपने टेंट से बाहर आई और उसके बाद लापता हो गई। इसकी जानकारी शनिवार सुबह ट्रैकिंग एजेंसी से जुड़े लोगों ने वन विभाग को दी। उसके बाद हरकत में आए प्रशासन के निर्देश पर वन विभाग, पुलिस, एसडीआरएफ लापता ट्रैकर्स को ढूढ़ने का अभियान चला रही है।

 

रेंज अधिकारी टकनौर रूपमोहन नौटियाल ने घटना की पुष्टि की। विभाग की ओर से बाकी दल के सदस्यों को गोई कैंप में रोका गया है।

और पढ़े  उत्तराखंड: 1 व 2 नवंबर को उत्तराखंड दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, बाबा केदार के दर्शन करेंगी
  • Related Posts

    पौड़ी गढ़वाल- दिव्यांग बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया दमखम, उत्साह और प्रतिभा का किया प्रदर्शन

          समावेशी शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों को खेल गतिविधियों से जोड़ने, उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद के सभी विकासखंडों में…

    हल्द्वानी: तीनपानी फ्लाईओवर हादसे में घायल छात्र प्रांजल की मौत, अब तक तीन की जान गईं, छात्रा का जारी है उपचार

    हल्द्वानी के तीनपानी के पास फ्लाईओवर पर हुए भीषण सड़क हादसे में घायल 17 वर्षीय प्रांजल मावड़ी ने रामपुर रोड स्थित निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। वह 12वीं पास कर…