देहरादून- प्रदेश अध्यक्ष व दो सांसदों के साथ CM धामी की बैठक, राष्ट्रीय अध्यक्ष के आने से पहले तैयारी

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे से पहले शीर्ष नेता साथ बैठकर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर रहे हैं। इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी, हरिद्वार सांसद व पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के साथ बैठक कर रहे हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के पहले दौरे को लेकर सरकार या संगठन किसी स्तर पर कोई कसर नहीं रखना चाहती। अगले विधानसभा चुनाव में एकजुटता के साथ जीत की हैट्रिक ही सबका लक्ष्य है। गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रमों में भी आगामी चुनाव में एकजुटता से जीत दर्ज करने पर ही फोकस रहा है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे की व्यवस्थाएं, जिम्मेदारियां आदि पर चर्चा की जाएगी।

 

 

नेताओं का मिलना पार्टी की परंपरा : भट्ट

गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय के आवास पर पहले गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी और फिर हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र रावत के पहुंचने को प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सामान्य प्रक्रिया बताया है। उन्होंने कहा कि नेताओं का एक-दूसरे से मिलना पार्टी की परंपरा है। आपस में मिलने से कोई भ्रांति होती है तो दूर हो जाती है।

और पढ़े  नौकरी: उत्तराखंड में 12वीं पास के लिए नई भर्ती, स्केलर के 200 पदों इस दिन से करें आवेदन, जानें पूरा विवरण
  • Related Posts

    उत्तराखंड: 14 साल पहले हाईवे जाम करने का मामला, 2 विधायकों समेत 24 आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट

    राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने और धार्मिक भावनाएं भड़काने के 14 साल पुराने मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने दो विधायकों समेत 24 आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी…

    उत्तराखंड: कांग्रेस में सियासी हलचल तेज, गणेश गोदियाल को मिला हरीश रावत के इस्तीफे की पेशकश का पत्र

    कांग्रेस वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के इस्तीफे की पेशकश का पत्र प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को प्राप्त हो गया है। रावत ने प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य पद…