नैनीताल हाईकोर्ट- नैनीताल के फ्लैट्स मैदान में होगी बकरीद की नमाज, हाईकोर्ट ने दी अनुमति

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने बकरीद के अवसर पर नैनीताल के फ्लैट्स मैदान पर नमाज की अनुमति दिए जाने को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई के बाद 9 बजे से 10 बजे तक फ्लैट्स मैदान में ईद की नमाज अदा करने की अनुमति प्रदान कर दी है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। मामले के अनुसार अंजुमन ए इस्लामिया नैनीताल ने हाईकोर्ट में प्रार्थना पत्र दायर कर कहा था कि जिला प्रशासन ने आदेश पारित कर कहा था कि ईद के मौके पर डीएसए खेल मैदान में सार्वजनिक रूप से ईद की नमाज अदा नहीं की जाएगी और मुस्लिम समुदाय के लोगों से मस्जिदों, घरों और निजी प्रतिष्ठानों में ही नमाज अदा करने की अपील की गई थी। जिसे हाईकोर्ट में चुनौती दी गई।

 

बता दें कि बीते रोज ईद की तैयारियों को लेकर मल्लीताल कोतवाली में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में अंजुमन इस्लामिया के पदाधिकारियों ने प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से हर वर्ष की तरह डीएसए मैदान में सामूहिक नमाज आयोजित कराने की मांग रखी थी। इस पर एसडीएम ने संबंधित विभागों से एनओसी और अनुमति मिलने के बाद ही आयोजन की बात कही थी। याचिका में कहा कि जिला प्रशासन ने कहा कि डीएसए मैदान खेल गतिविधियों और प्रतियोगिताओं के लिए आरक्षित है, इसलिए वहां धार्मिक आयोजन की अनुमति नहीं दी जा सकती। याचिका में कहा कि डीएसए महासचिव की ओर से पहले अनुमति दिए जाने का पत्र जारी किया लेकिन बाद में दूसरा आदेश जारी कर अनुमति निरस्त कर दी गई। इसके साथ ही अनुमति का निर्णय जिला प्रशासन पर छोड़ दिया गया।

 

और पढ़े  देहरादून: सहस्रधारा में हादसा, सड़क से 50 मी नीचे गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोग घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…