नैनीताल से सटे मनोरा रेंज के जंगल में लगी आग, वन विभाग का प्लांटेशन जलकर नष्ट

नैनीताल के मनोरा रेंज में जंगलों में आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब मनोरा रेंज के कलौना क्षेत्र के जंगलों में भी भीषण आग धधक उठी, जिससे वन विभाग का कराया गया प्लांटेशन जलकर नष्ट हो गया। आग फैलने से क्षेत्र में धुएं का गुबार छा गया और वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा है।

बुधवार की सुबह कलौना जंगल में अचानक आग लग गई। स्थानीय लोगों के अनुसार तेज हवा के चलते आग तेजी से जंगल के बड़े हिस्से में फैल गई। आग की चपेट में आने से वन विभाग की ओर से लगाए गए पौधे और वन क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है। लगातार बढ़ रही आग की घटनाओं से वन विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।

सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। कर्मचारियों ने घंटों मशक्कत कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया।

डीएफओ आकाश गंगवार ने बताया कि कलौना क्षेत्र में जंगल में आग लगने की सूचना मिलने पर टीम को तुरंत मौके पर भेजा गया। उन्होंने कहा कि आग बुझाने का कार्य जारी है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। साथ ही लोगों से जंगलों में आग से बचाव को लेकर सतर्कता बरतने की अपील की गई है।

और पढ़े  उत्तराखंड विधानसभा सत्र: 27 अक्तूबर को सदन में पेश होगा अनुपूरक बजट, एजेंडा तय, नहीं पहुंचे कांग्रेस नेता
  • Related Posts

    उत्तराखंड विधानसभा सत्र: CM धामी बोले-कांग्रेस के पाप धोने का काम कर रही है हमारी सरकार, सफाई जारी रहेगी

    मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि गैरसैंण में आयोजित विधानसभा का यह सत्र मौजूदा सरकार के कार्यकाल का अंतिम सत्र था। इस साल यहां विधानसभा के दो सत्र आयोजित किए गए।…

    अल्मोड़ा: प्रेमी के पहली पत्नी के पास लौटने से नाराज महिला ने किया हंगामा, पेड़ पर चढ़कर दी आत्महत्या की धमकी

    प्रेमी के पहली पत्नी और बच्चों के पास लौटने से नाराज महिला ने मंगलवार को अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट स्थित एसडीएम कोर्ट में जमकर हंगामा किया। महिला ने आत्महत्या करने की धमकी भी…