देहरादून: राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी पहुंचे CM योगी, किया शैक्षणिक सभागार का शिलान्यास

महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी यमकेश्वर में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शैक्षणिक सभागार का शिलान्यास किया। यह सभागार बीकेटीसी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के दादा पंडित स्व. तोताराम द्विवेदी की स्मृति में बन रहा है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शिक्षा संस्थानों का विकास राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि सीमांत और ग्रामीण क्षेत्रों में आधुनिक सुविधाओं से युक्त शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराना समय की आवश्यकता है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महायोगी गुरु गोरखनाथ की तपोभूमि से जुड़े इस क्षेत्र में शिक्षा और संस्कार दोनों को समान महत्व दिया जाना चाहिए। उन्होंने बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के योगदान की सराहना की।

यमकेश्वर क्षेत्र में बनने वाला यह आधुनिक शैक्षणिक सभागार विद्यार्थियों के शैक्षणिक, सांस्कृतिक और बौद्धिक विकास में सहायक सिद्ध होगा। महाविद्यालय के एडमिन ब्लॉक के ऊपर लगभग 1800 वर्ग फीट क्षेत्रफल में बीकेटीसी अध्यक्ष व भाजपा नेता हेमंत द्विवेदी की ओर से सभागार का निर्माण कराया जा रहा है, जिसमें कार्यशाला, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं एवं अन्य महत्वपूर्ण आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा प्राप्त होगी। इस मौके पर शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत, महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर योगेश कुमार शर्मा मौजूद रहे।

और पढ़े  असम: गुवाहाटी के नजदीक कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के छह कोच पटरी से उतरे, कई यात्री घायल, बचाव अभियान जारी
  • Related Posts

    एक्सक्लूसिव: उत्तराखंड में इबोला का खतरा, 55 पर्यटकों की निगरानी शुरू, सरकार ने जारी की एडवाइजरी

    डेमाेक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो और कुछ अफ्रीकी देशों में बढ़ रहे इबोला वायरस के प्रकोप के बीच उत्तराखंड सरकार ने एडवाइजरी जारी की है। इन अफ्रीकी देशों से आने वाले…

    देहरादून: बजरंग दल के प्रदर्शन के बाद एसएसपी ने बदला जांच का सर्किल, जया बलूनी करेंगी 14 लाख की लूट की जांच

    पटेलनगर क्षेत्र में 14 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने जांच का सर्किल बदल दिया है। अब इस पूरे मामले की जांच सिटी सर्किल के बजाय देहात…