हल्द्वानी: बाइक सवार बदमाशों ने बुजुर्ग महिला के गले से लूटी सोने की चेन

Spread the love

ल्द्वानी में बाइक सवार बदमाशों ने सरेशाम चेन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दी है। बदमाश महिला के गले से 3.5 तोले की सोने की चेन लेकर भाग गए। घटना का पता चलते ही आनन-फानन सीओ सिटी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस टीमों को बदमाशों की धरपकड़ में लगाया।

 

पॉलीशीट निवासी 60 वर्षीय नीता साह शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे मुखानी नहर कवरिंग रोड पर टहल कर रही थीं। तभी जगदंबा बैंक्वेट हॉल के पास बाइक सवार बदमाशों पीछे से आए। महिला कुछ समझ पाती इससे पहले ही बदमाश उनके गले से सोने की चेन लेकर भाग गए। महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्र हो गए। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। दोनों बाइक सवार बदमाश हेलमेट पहनकर आए थे। वे महिला का दुपट्टा भी ले गए।

पहले भी हो चुकी हैं महिलाओं से लूट

शहर में चेन स्चैचिंग की घटनाएं पूर्व में भी होती रही हैं। करीब दो महीने पहले बाइक सवार बदमाशों ने पीपलपोखरा में वृद्धा से पता पूछने के बहाने मंगलसूत्र झपट लिया था। इसके साथ ही बिठौरिया में दुकान में बैठी महिला से भी मंगलसूत्र लूट की घटना हुई थी। इनमें से पुलिस ने पीपलपोखरा वाली घटना का खुलासा कर दिया था।

बदमाश दोनहरिया की ओर से आए थे और मुखानी की ओर भागे हैं। उनकी धरपकड़ को पुलिस टीमें लगी हैं। सीमा क्षेत्रों में भी पुलिस को अलर्ट किया गया है। – अमित कुमार सैनी, सीओ सिटी

और पढ़े  अल्मोड़ा: तेंदुए ने घर में घुसकर बुजुर्ग महिला पर किया हमला, सिर-हाथ को पंजों से नोचा, बहू की चीख से बची जान

Spread the love
  • Related Posts

    Weather उत्तराखंड- प्रदेश में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग का इन 3जिलों में येलो अलर्ट

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में मंगलवार को भी भारी बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून, पिथौरागढ़, नैनीताल और बागेश्वर…


    Spread the love

    उत्तराखंड- स्वाइन फ्लू की दस्तक: 22 दिनों में 31 लोग मिले संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा और केरल के बाद अब उत्तराखंड में भी स्वाइन फ्लू (इंफ्लुएंजा एच1एन1) के मामले सामने आए हैं। अगस्त के महीने में अब तक…


    Spread the love