सुकमा- विकसित भारत संकल्प यात्रा के सफलतापूर्वक संचालन हेतु एकदिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

Spread the love

सुकमा- विकसित भारत संकल्प यात्रा के सफलतापूर्वक संचालन हेतु एकदिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

कलेक्टर श्री हरिस.एस के निर्देशन एवम् जिला पंचायत सीईओ श्री डीएन कश्यप के मार्गदर्शन में विकसित भारत संकल्प यात्रा राष्ट्रव्यापी अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला पंचायत सुकमा के सभाकक्ष में एक दिवस जिले में नियुक्त विभागीय नोडल अधिकारी, हेल्थ विभाग, पटवारी, पंचायत सचिव एवं कृषि विभाग सहित अन्य अधिकारीगण एवम् कर्मचारिगण का एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में डिप्टी कलेक्टर श्री अजय मोडियम एवम् श्री बलवंत मार्को एपीओ जिला पंचायत सुकमा द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम से जुड़ी गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में जनजागरुकता हेतु जागरूकता वाहन नगरीय निकाय एवं ग्राम पंचायतों में भ्रमण करेगा। जिसमें शासन की समस्त योजनाओं एवं उससे लाभांवित हितग्राहियों से चर्चा किया जाएगा। इसी प्रकार ”मेरी कहानी मेरी जुबानी” के अन्तर्गत लाभार्थियों द्वारा योजना के लाभ के बारे में उनके अनुभव बताने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत से लाभार्थियों की पहचान कर और ऑनलाइन पोर्टल में जानकारी दर्ज किया जाएगा।
विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं-केसीसी, पीएम किसान योजना, जैविक खेती मिशन, स्वायॅल हेल्थ कार्ड योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, योजनाओं की सफलता की कहानी तैयार करने के लिए निर्देशानुसार कार्य करने हेतु सभी अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया गया। ग्राम स्तर पर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को उनके कार्यो के संबंध में विस्तृत रूप से निर्देशित किया गया।


Spread the love
और पढ़े  छत्तीसगढ़- पांच की मौत: ट्रक-कार की टक्कर में पति-पत्नी और बेटे की गई जान
  • Related Posts

    रायपुर छत्तीसगढ़: गोल बाजार के नए टीआई स्वराज त्रिपाठी का मीडिया ने किया स्वागत, केक काटकर दी बधाई

    Spread the love

    Spread the love   गोल बाजार थाने के नए प्रभारी स्वराज त्रिपाठी को स्थानीय मीडिया ने जोरदार स्वागत करते हुए बधाई दी और नया पदभार संभालने पर शुभकामनाएं प्रदान कीं।…


    Spread the love

    जग्गी हत्याकांड- जग्गी हत्याकांड में छत्तीसगढ़ HC का बड़ा फैसला, अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

    Spread the love

    Spread the love   2003 के चर्चित राम अवतार जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाया है। मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और अरविंद कुमार वर्मा की खंडपीठ ने…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *