हल्द्वानी- 4500 से अधिक लोगों ने जमा नहीं किया कॉमर्शियल टैक्स, इस तारीख के बाद नहीं मिलेगी छूट

 

 

ल्द्वानी नगर निगम के नए वार्डाें में व्यावसायिक भवनों का टैक्स जमा न करने वालों पर सख्ती की जाएगी। निगम प्रशासन ने 31 दिसंबर के बाद टैक्स में छूट का प्रावधान खत्म कर दिया है। इससे करदाताओं को 25 फीसदी अतिरिक्त राशि देनी पड़ेगी।

नगर निगम के सीमा विस्तार के बाद से 27 नए वार्डाें में व्यावसायिक भवन जैसे मॉल, कांप्लेक्स, हॉस्पिटल, होटल, रेस्टोरेंट आदि प्रतिष्ठानों से इस वर्ष मई से टैक्स वसूला जा रहा है। इन प्रतिष्ठानों की संख्या 5500 के करीब है लेकिन नौ माह में मात्र हजार कर दाताओं से 54 लाख की वसूली हो पाई है। निगम अधिकारियों के अनुसार नए वार्डाें में करीब दो करोड़ से अधिक का व्यवसायिक टैक्स वसूला जाना है। नगर आयुक्त परितोष वर्मा का कहना है कि इस वित्तीय वर्ष की समाप्ति से पहले शत-प्रतिशत व्यावसायिक टैक्स की वसूली करने के लिए कर अनुभाग को निर्देशित किया गया है।

और पढ़े  व्यापारी से अभद्रता पर बागेश्वर में आक्रोश: कोतवाल से तीखी नोकझोंक, पुलिस को 72 घंटे का अल्टीमेटम
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…