नैनीताल- जिले में संचालित होंगे 7 शिशु सदन, क्रैच केंद्रों से नौकरीपेशा महिलाओं को होगी सहूलियत

कामकाजी महिलाओं को बच्चों की देखभाल की चिंता नहीं करनी पड़ेगी क्योंकि जिले में मिशन शक्ति समर्थ योजना के तहत सात क्रैच केंद्रों (शिशु सदन) के संचालन की अनुमति मिल गई है। कुछ केंद्रों का संचालन जल्द ही शुरू हो जाएगा। क्रैच केंद्रों के शुरू होने के बाद नौकरी-पेशा महिलाओं को बच्चों की देखभाल के लिए परेशान नहीं होना पडेगा। इन केंद्रों में बच्चों की उचित देखभाल के लिए आंगनबाड़ी स्टाफ के साथ एक हेल्पर व एक महिला कर्मचारी तैनात रहेंगी।

यहां महिलाएं अपने छह माह से छह साल तक के बच्चों को रख सकेंगी। इसके लिए अपना और बच्चे का आधार कार्ड केंद्र अनिवार्य रूप से जमा करना होगा। सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक संचालित केंद्रों में बच्चों के लिए खिलौने और जलपान की व्यवस्था की जाएगी।

 

यहां संचालित किए जाएंगे सेंटर
नैनीताल जिले के दो ब्लॉकों में ये केंद्र संचालित होंगे। इनमें हल्द्वानी ब्लॉक के तल्ली बमौरी, राजपुरा, बनभूलपुरा, दमुवादूंगा वार्ड 36, प्रेमपुर लोशज्ञानी उदय लालपुर और रामनगर ब्लॉक के बंबाघेर, गोपाल मालधन नगर शामिल है।

प्रचार-प्रसार करेंगे
जिले में शिशु सदन के संचालन होने से महिलाओं को काफी सहूलियत मिलेगी। इस योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं की ओर से इसका प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

– अनुलेखा बिष्ट, जिला कार्यक्रम अधिकारी

और पढ़े  उत्तराखंड: बिजली संकट से जूझ रहे प्रदेश को छह नई परियोजनाओं से मिलेगी बड़ी राहत, नए साल से उतरेंगी धरातल पर
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…