सुकमा- विकसित भारत संकल्प यात्रा के सफलतापूर्वक संचालन हेतु एकदिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

सुकमा- विकसित भारत संकल्प यात्रा के सफलतापूर्वक संचालन हेतु एकदिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

कलेक्टर श्री हरिस.एस के निर्देशन एवम् जिला पंचायत सीईओ श्री डीएन कश्यप के मार्गदर्शन में विकसित भारत संकल्प यात्रा राष्ट्रव्यापी अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला पंचायत सुकमा के सभाकक्ष में एक दिवस जिले में नियुक्त विभागीय नोडल अधिकारी, हेल्थ विभाग, पटवारी, पंचायत सचिव एवं कृषि विभाग सहित अन्य अधिकारीगण एवम् कर्मचारिगण का एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में डिप्टी कलेक्टर श्री अजय मोडियम एवम् श्री बलवंत मार्को एपीओ जिला पंचायत सुकमा द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम से जुड़ी गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में जनजागरुकता हेतु जागरूकता वाहन नगरीय निकाय एवं ग्राम पंचायतों में भ्रमण करेगा। जिसमें शासन की समस्त योजनाओं एवं उससे लाभांवित हितग्राहियों से चर्चा किया जाएगा। इसी प्रकार ”मेरी कहानी मेरी जुबानी” के अन्तर्गत लाभार्थियों द्वारा योजना के लाभ के बारे में उनके अनुभव बताने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत से लाभार्थियों की पहचान कर और ऑनलाइन पोर्टल में जानकारी दर्ज किया जाएगा।<strong>सुकमा- विकसित भारत संकल्प यात्रा के सफलतापूर्वक संचालन हेतु एकदिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन</strong>
विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं-केसीसी, पीएम किसान योजना, जैविक खेती मिशन, स्वायॅल हेल्थ कार्ड योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, योजनाओं की सफलता की कहानी तैयार करने के लिए निर्देशानुसार कार्य करने हेतु सभी अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया गया। ग्राम स्तर पर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को उनके कार्यो के संबंध में विस्तृत रूप से निर्देशित किया गया।

और पढ़े  रायपुर / छत्तीसगढ़- स्वस्थ शरीर और सशक्त मन ही वर्दी की असली ताकत" — डीजी प्रशिक्षण जी.पी. सिंह
  • Related Posts

    सीजी स्टेट क्रिएटर एंड इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड्स कार्यक्रम आज: मिलेंगे 16 अवॉर्ड, CM साय करेंगे शिरकत

    छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और प्रदेश की समृद्ध संस्कृति, कला, पर्यटन और विरासत को डिजिटल माध्यम से राष्ट्रीय पहचान दिलाने के उद्देश्य से राज्य शासन की ओर से…

    अस्पताल की राह में सड़क किनारे हुआ प्रसव: जन्म के कुछ देर बाद नवजात बच्ची की मौत

    सूरजपुर जिले के नेशनल हाईवे-43 के किनारे एक आठ माह की गर्भवती महिला ने बच्ची को जन्म दिया, जिसकी थोड़ी देर बाद ही मौत हो गई। कोतवाली थाना क्षेत्र के…