भाजपा सांसद सौमेंदु ने मुख्यमंत्री ममता के खिलाफ दर्ज कराई FIR, दिल्ली पुलिस पर महिला की पिटाई का लगाया था आरोप

Spread the love

 

बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के भाई और भाजपा सांसद सौमेंदु अधिकारी ने दिल्ली पुलिस में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। उनका आरोप है कि ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया पर झूठी और भड़काऊ जानकारी फैलाई है।

सौमेंदु अधिकारी ने कहा कि ममता बनर्जी ने एक महिला और उसके बच्चे पर दिल्ली पुलिस द्वारा पिटाई किए जाने का झूठा दावा किया है। उनका कहना है कि ममता बनर्जी इस तरह की बातें कहकर लोगों में पुलिस के खिलाफ गुस्सा और समुदायों के बीच नफरत फैलाना चाहती हैं।

बता दें कि सोमवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में, ममता बनर्जी ने आरोप लगाया था कि दिल्ली पुलिस ने मां और बच्चे की बेरहमी से पिटाई की। प्रवासी मजदूर परिवार दिल्ली में काम करने गया था।

बंगाली भाषी लोगों के साथ हो रहा भेदभाव: टीएमसी
मुख्यमंत्री और उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) का आरोप है कि बंगाली भाषी लोगों, खासकर जो दूसरे राज्यों में काम करते हैं, उनके साथ भेदभाव हो रहा है और हिंसा की घटनाएं हो रही हैं। इसी बात को उठाते हुए ममता बनर्जी ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा कि एक प्रवासी महिला और उसके बच्चे को दिल्ली पुलिस ने मारा-पीटा।

दिल्ली पुलिस ने बनर्जी के आरोपों को पूरी तरह झूठा बताया
हालांकि, दिल्ली पुलिस ने ममता बनर्जी के इन आरोपों को पूरी तरह झूठा बताया है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी अभिषेक धनिया ने कहा कि महिला, संजानु परवीन ने आरोप लगाया था कि चार पुलिसकर्मी उनके घर आए और उन्हें एक सुनसान जगह ले जाकर पीटा और 25,000 रुपये भी छीन लिए।

और पढ़े  मेटा इंडिया पर बड़ी कार्रवाई: प्रमुख अरुण श्रीनिवास के खिलाफ एफआईआर दर्ज, PM मोदी से जुड़ा है मामला

जांच में पता लगा कि महिला की कहानी झूठी है: पुलिस अधिकारी
अधिकारी ने संवाददाताओं से बताया कि स्थिति की गंभीरता को समझते हुए, हमने जांच के लिए कई टीमें बनाई और टेक्निकल जानकारी, स्थानीय खुफिया इनपुट और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पता लगाया कि महिला की कहानी झूठी है। पूछताछ में महिला ने खुद माना कि उसके एक रिश्तेदार ने, जो पश्चिम बंगाल के मालदा जिले का एक राजनीतिक कार्यकर्ता है, उसे यह वीडियो बनाने और सोशल मीडिया पर डालने के लिए कहा था।

दावे को मनगढ़ंत बताने पर मुख्यमंत्री ने किया पलटवार
दिल्ली पुलिस द्वारा बनर्जी के दावे को पूरी तरह से मनगढ़ंत बताए जाने के बाद, मुख्यमंत्री ने पलटवार किया। मंगलवार को बीरभूम जिले में एक सरकारी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें पहले से पता था कि महिला को धमकाया जाएगा, और ऐसा ही हुआ। उन्होंने कहा कि महिला और बच्चा जब वापस आएंगे, तब सच्चाई सामने आ जाएगी कि कौन सच बोल रहा है और कौन झूठ।


Spread the love
  • Related Posts

    Shooting- अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में अंधाधुंध गोलीबारी, कई लोगों की मौत, एक घायल का इलाज जारी

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना राज्य के कैसवेल काउंटी में बुधवार सुबह एक घर में हुई अंधाधुंध गोलीबारी में कई लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके…


    Spread the love

    पीओके में चुनाव: विरोध और बहिष्कार की अपील के बावजूद नवाज शरीफ की पार्टी PMLN को बढ़त

    Spread the love

    Spread the loveपाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) की विधानसभा के चुनाव में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) ने बड़ी बढ़त हासिल कर ली है।…


    Spread the love