राजकुमार राव : पुराने कानूनी विवाद में अभिनेता राजकुमार को मिली जमानत, कोर्ट पहुंचकर किया था सरेंडर

 

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव अब अपने एक पुराने कानूनी विवाद को लेकर सुर्खियों में आ गए है। अभिनेता को आठ साल पुराने एक मामले में पंजाब के जालंधर कोर्ट में सरेंडर करना पड़ा। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब उन्हें कोर्ट से जमानत भी मिल गई है। इस केस की अगली सुनवाई 30 जुलाई को होगी।

 

क्या है पूरा मामला?
ये पूरा मामला साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म ‘बहन होगी तेरी’ से जुड़ा हुआ है। फिल्म में एक सीन और उससे जुड़े एक पोस्टर को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। आरोप है कि फिल्म के एक सीन में भगवान शिव के रूप में अभिनेता राजकुमार राव को बाइक पर बैठे हुए दिखाया गया था, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं।

 

शिवसेना नेता ने जताई थी आपत्ति
इस सीन को लेकर एक स्थानीय शिवसेना नेता ने आपत्ति जताई थी। उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके बाद राजकुमार राव, निर्देशक नितिन कक्कड़, निर्माता अमूल विकास मोहले और सह-कलाकार श्रुति हासन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

 

राजकुमार राव को मिली जमानत
मामला दर्ज होने के बाद कोर्ट ने अभिनेता को समन भेजा था, लेकिन राजकुमार राव उस समय अदालत में पेश नहीं हो सके। नतीजतन, अदालत ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया। अब अभिनेता ने 28 जुलाई को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इसके बाद उन्हें सशर्त जमानत मिल गई। गौरतलब है कि इस केस में पहले भी राजकुमार राव ने अग्रिम जमानत ले रखी थी, लेकिन कोर्ट में उनकी अनुपस्थिति के चलते वारंट जारी करना पड़ा। अब 30 जुलाई को इस मामले की अगली सुनवाई होनी है। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान राजकुमार राव या उनकी टीम की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अभिनेता की तरफ से अभी तक इस केस पर चुप्पी ही बनी हुई है।

और पढ़े  ईरान: बघाई ने पीट हेगसेथ के बयान पर बोला हमला, कहा- 9/11 की आड़ में ईरान के खिलाफ जंग को सही ठहरा रहा अमेरिका
  • Related Posts

    ट्रंप को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका- मध्यावधि चुनाव से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति का बैन निरस्त, डाक मतपत्र मामले में क्या निर्णय?

    सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मेल मतपत्र प्रतिबंधों को फिलहाल खारिज कर दिया। इस निर्णय से राज्यों को अपनी पुरानी मेल मतपत्र प्रक्रियाओं को जारी रखने…

    मुंबई: 3400 करोड़ की संपत्ति वाले BJP विधायक क्यों बने भिखारी, लोगों ने कैसे पहचाना…

    महाराष्ट्र के सबसे अमीर भाजपा विधायकों में शुमार और करीब 3,400 करोड़ों की संपत्ति के मालिक पराग शाह अपने जैन गुरु के सुझाव पर वैभव, आराम और सुरक्षा को छोड़कर…