एसडीएम ने किया उप स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण ।

एसडीएम ने किया उप स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण ।

सुकमा-

जिले में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं लोगों को मिल सकें इसके लिए कलेक्टर श्री हरिस एस के निर्देश पर सुकमा एसडीएम सुश्री प्रीति दुर्गम ने बड़ेसेट्टी पहुंचकर उप स्वास्थ्य केन्द्र में हो रहे निर्माणधीन अतिरिक्त कक्ष का निरीक्षण किया और कार्य की गुदवत्ता देखी। इस दौरान उन्होंने उप स्वास्थ्य केन्द्र निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ली। उन्होंने केंद्र प्रभारी से नवजात शिशु और गर्भवती माताओं की जानकारी लेकर समय समय पर टीकाकरण करने को कहा और शासन के स्वास्थय संबंधित योजनाओं से अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बड़ेसेट्टी में 50 सीटर नवीन आश्रम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके अलावा बड़ेसेट्टी में स्वीकृत 100 सीटर आश्रम के लिए ग्रामीणों से चर्चा कर जगह का भी चिन्हांकन किया गया।
इस दौरान तहसीलदार सुकमा श्री अजय मोडियम, नायब तहसीलदार श्री अनिल ध्रुव, एसडीओपी श्री परमेश्वर तिलकेश्वर, टीआई श्री सुनील कुमार सिंग उपस्थित थे।

और पढ़े  सीजी: कोयला राज्य मंत्री सतीश की मौजूदगी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग से सम्मान
  • Related Posts

    सीजी: कोयला राज्य मंत्री सतीश की मौजूदगी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग से सम्मान

    भारत सरकार के कोयला मंत्रालय की ओर से रायपुर स्थित मेफेयर लेक रिसॉर्ट में स्टार रेटिंग पुरस्कार समारोह 2026 का आयोजन किया गया। समारोह में वित्त वर्ष 2024-25 के मूल्यांकन…

    छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मियों के लिए बीमा योजना का प्रारूप तैयार, मांगे सुझाव

    छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने मीडिया कर्मियों के कल्याण के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। यह पहल राज्य में कार्यरत मीडिया कर्मियों को स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा उपलब्ध कराने…