सूरजपुर जिले के नेशनल हाईवे-43 के किनारे एक आठ माह की गर्भवती महिला ने बच्ची को जन्म दिया, जिसकी थोड़ी देर बाद ही मौत हो गई। कोतवाली थाना क्षेत्र के नवापारा निवासी 25 वर्षीय महिला अपने परिजनों के साथ गेतरा से ऑटो में सवार होकर जिला अस्पताल सूरजपुर जा रही थी।
परिजनों के अनुसार महिला के साथ पहले भी इस तरह की घटना हो चुकी है। उसने इससे पूर्व भी आठ महीने के गर्भ के दौरान एक बच्चे को जन्म दिया था, जिसकी जन्म के तुरंत बाद मौत हो गई थी। इस बार भी परिजनों के साथ अस्पताल जाते समय रास्ते में ही प्रसव पीड़ा शुरू हो गई और प्रसव हो गया, जिससे नवजात शिशु को बचाया नहीं जा सका।






