13 महिलाओं को अगवा कर एंबुलेंस से ले जाया जा रहा था UP,पुलिस ने रोका रास्ता, बागेश्वरधाम से जुड़े तार,क्या है मामला..

 

 

ध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के लवकुशनगर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात डायल-100 पर एक सूचना मिली। बताया गया कि 13 महिलाओं का अपहरण कर उन्हें एक एंबुलेंस से उत्तरप्रदेश ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बताए गए रास्ते पर एंबुलेंस का पीछा किया। कुछ देर बात एंबुलेंस को पठा चौकी के पास रोक लिया गया। उसमें सभी महिलाओं को लवकुशनगर थाने लाया गया।

इस दौरान पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि सभी महिलाएं बागेश्वरधाम में संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त थीं। आरोप है कि ये महिलाएं धाम में चोरी, चैन स्नेचिंग समेत अन्य घटनाओं को अंजाम दे रही थीं। इसी कारण उन्हें धाम से बाहर किया जा रहा था।

 

एंबुलेंस में सवार बागेश्वरधाम के सेवादार ने बताया कि धाम में रह रहीं इन संदिग्ध महिलाओं को घर जाने के लिए कहा गया था, लेकिन वह नहीं गईं। हम उन्हें महोबा रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहे थे। हमारा मकसद सिर्फ उन्हें धाम से हटाना था, इसलिए एंबुलेंस का इस्तेमाल किया। हालांकि, बागेश्वरधाम ट्रस्ट या संस्था की ओर से इस मामले को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

और पढ़े  जबलपुर: फायरिंग व मारपीट मामले में जेल में बंद धीरेंद्र शास्त्री के भाई को जमानत, जबलपुर HC का फैसला
  • Related Posts

    जबलपुर: फायरिंग व मारपीट मामले में जेल में बंद धीरेंद्र शास्त्री के भाई को जमानत, जबलपुर HC का फैसला

    फायरिंग और मारपीट के आरोप में जेल में बंद बागेश्वर धाम के कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम शास्त्री उर्फ ‘छोटे सरकार’ को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट से बड़ी राहत…

    सागर जहरीली शराब कांड: मुख्य आरोपी शिवांजय राजपूत का हाफ एनकाउंटर, पुलिस को देखते ही बरसाईं थीं गोलियां

    सागर के बंडा थाना क्षेत्र के बहुचर्चित जहरीली शराब कांड के मुख्य फरार आरोपी और 30 हजार रुपये के इनामी बदमाश शिवांजय राजपूत को सागर पुलिस ने रविवार तड़के एक…