बाबा महाकाल: आज नाग पंचमी पर सर्प से सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में हुई विशेष पूजा,भक्तों की लगी भीड़

Spread the love

 

नाग पंचमी पर आज बाबा महाकाल की भस्म आरती के दौरान उनका सर्प से विशेष श्रृंगार किया गया। हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर जय श्री महाकाल का उद्घोष किया। श्रावण मास के दौरान रात्रि 3 बजे बाबा महाकाल भक्तों को दर्शन देने के लिए जागे। पूजा की शुरुआत भगवान वीरभद्र के पूजन-अर्चन से हुई। इसके बाद चांदी के गेट खोलकर गर्भगृह में पूजन शुरू हुआ।

महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पं. महेश शर्मा ने बताया कि श्रावण शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि (मंगलवार) को प्रातः 3 बजे भस्म आरती संपन्न हुई। वीरभद्र जी से आज्ञा लेने के बाद मंदिर के पट खोले गए और पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित समस्त प्रतिमाओं का पूजन किया। इसके बाद बाबा महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर, पंचामृत और फलों के रस से किया गया। पूजन के दौरान पहली घंटा बजाकर बाबा को हरि ओम का जल अर्पित किया गया।

 

इसके बाद विशेष श्रृंगार कर कपूर आरती की गई। बाबा को नया मुकुट, मोगरे और गुलाब की माला धारण कराई गई। महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल के शिवलिंग को वस्त्र से ढककर भस्म अर्पित की गई। आज के श्रृंगार की विशेषता यह रही कि बाबा महाकाल का श्रृंगार भांग और सर्प के रूप में किया गया, उनके मस्तक पर कमल का फूल रखा गया और रुद्राक्ष की माला पहनाई गई। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने दिव्य दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर “जय श्री महाकाल” के उद्घोष से गूंज उठा। मान्यता है कि भस्म अर्पण के बाद भगवान महाकाल निराकार से साकार रूप में दर्शन देते हैं।

और पढ़े  Bhopal- सीहोर, रायसेन नर्मदापुरम समेत कई जिलों से आ रहे किसान, बड़ी भीड़ के जुटने का दावा

चार लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक एवं अपर कलेक्टर प्रथम कौशिक ने बताया कि श्रावण माह के तृतीय सोमवार, प्रातः 4 बजे से अब तक 4 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन कर चुके हैं। चलित भस्म आरती में लगभग 14 हज़ार भक्तों ने भाग लिया। समिति द्वारा भक्तों के लिए दर्शन को सुगम बनाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।


Spread the love
  • Related Posts

    दतिया उपचुनाव परिणाम- घनश्याम आगे निकले, चौथे राउंड में आशुतोष 783 वोट से पीछे; कांग्रेस को फिर बढ़त

    Spread the love

    Spread the loveदतिया विधानसभा उपचुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। मतगणना के तहत चौथे राउंड में कांग्रेस आगे है। चौथे राउंड के बाद कांग्रेस ने फिर बढ़त बनाई दतिया उपचुनाव की मतगणना…


    Spread the love

    मध्यप्रदेश: मंदिरों में पुजारी नियुक्ति नीति पर कानूनी घेराबंदी, जबलपुर HC ने सरकार को दिया आखिरी मौका

    Spread the love

    Spread the loveमध्य प्रदेश धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग द्वारा सरकार नियंत्रित मंदिरों में पुजारियों की नियुक्ति के लिए निर्धारित नीति को चुनौती देते हुए जबलपुर हाईकोर्ट में याचिका दायर…


    Spread the love