ट्रिपल मर्डर:- स्क्रैप व्यापारी अशरफ मेमन समेत 3 लोगों का बर्बरता से कत्ल!, फार्महाउस में मिली लाश

Spread the love

 

 

त्तीसगढ़ के कोरबा शहर में बुधवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। शहर के समीप स्थित एक फार्महाउस में स्क्रैप व्यवसायी अशरफ मेमन सहित तीन लोगों के शव मिले हैं। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि सभी की बेरहमी से गला घोंटकर हत्या की गई है।

यह वारदात कोरबा शहर के बाहरी इलाके में स्थित अशरफ मेमन के फार्महाउस में हुई। पुलिस को बुधवार देर रात इस घटना की सूचना मिली, जिसके बाद आनन-फानन में पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। घटनास्थल पर तीन लोगों के शव मिले, जिनमें स्क्रैप व्यवसायी अशरफ मेमन, एक स्थानीय युवक और बिलासपुर का एक अन्य युवक शामिल है। हत्या के तरीके से यह साफ है कि इसे बेहद क्रूरता से अंजाम दिया गया है।

इस तिहरे हत्याकांड से पूरे शहर में भय और दहशत का माहौल है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घटना स्थल को सील कर दिया है और फॉरेंसिक टीम की मदद से अहम साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का मानना है कि जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा हो जाएगा।

मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट से हत्या से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है। इस घटना के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर इसे आपसी रंजिश या व्यवसायिक दुश्मनी से जोड़कर देखा जा रहा है।


Spread the love
  • Related Posts

    बीजेपी की राष्ट्रीय टीम का एलान: छत्तीसगढ़ की रूप कुमारी बनीं महिला मोर्चा अध्यक्ष

    Spread the love

    Spread the loveबीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी के नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों के नामों का एलान कर दिया है। पार्टी की ओर से जारी सूची के…


    Spread the love

    सरेंडर महिला नक्सलियों ने रैंप वॉक कर दिखाया हुश्न का जलवा, पहली बार ऐसा नजारा देखकर दंग रह गए लोग

    Spread the love

    Spread the loveकभी नक्सलियों का गढ़ रहा बस्तर संभाग अब पूरी तरह से नक्सलमुक्त हो चुका है। अब नक्सलियों की मांद में गोली नहीं बल्कि विकास की बयार बह रही…


    Spread the love