हल्द्वानी- रविवार को दिन-दोपहर सड़क खुदी तो डीएम के फरमान की छुट्टी

 

 रामपुर रोड पर सड़क की खोदाई का कार्य दिन में होने से रविवार दिन भर यातायात बेपटरी हो गया। सड़क के एक तरफ खोदाई के कारण जेसीबी व डंपर लगाने से स्थितियां और बिगड़ गई। सड़क की खोदाई का कार्य रात में करने के डीएम के आदेश को धता बताने से लोगों को छुट्टी वाले दिन भी जाम से जूझना पड़ा।

रविवार को रामपुर रोड पर मारुति शो-रूम से बाजार की तरफ दायीं ओर सड़क खोदाई का कार्य किया जा रहा है। खोदाई के बाद समतलीकरण का कार्य होना है। इसके लिए बीते तीन दिन से कार्य चल रहा है। रविवार को छुट्टी का दिन होने से सड़क पर वाहनों का दबाव ज्यादा रहा। दूसरी ओर से जेसीबी से खोदाई कर निकाली जा रही मिट्टी को उठाने के लिए डंपर भी सड़क किनारे खड़े कर दिए गए। इससे सड़क और संकरी हो गई जिससे हाईवे पर ट्रैफिक व्यवस्था बेपटरी हो गई। मौके पर यातायात पुलिस के सिपाही भी नहीं रहे जिससे कई बार वाहन जल्दी निकालने में स्थितियां और बिगड़ गईं। दिनभर रुक-रुककर जाम लगने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। फिलहाल इस काम में तीन से चार दिन और लगने की संभावना है।

 

आनंदा एकेडमी से धान मिल मार्ग पर भी आफत

पिछले सप्ताह डहरिया क्षेत्र में आनंदा एकेडमी से धान मिल मार्ग पर दिन में सड़क खोदकर सीवर लाइन बिछाने का कार्य होने से जाम लगा था। खोदाई के बीच धूल उड़ने के कारण वाहन चालक परेशान रहे। समस्याओं को देखते हुए डीएम की ओर से मौखिक आदेश जारी किया गया कि खोदाई का कार्य रात में किए जाए। इसके बाद यहां कई दिन तक काम नहीं हुआ। वहां भी कुछ डीएम के आदेश का पालन हुआ लेकिन शनिवार से वहां भी दिन में कार्य होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

पाइपलाइन पहले बिछ गई थी। अब हाईवे किनारे जगह को खोदकर सरफेसिंग की जा रही है। सोमवार से डामरीकरण का कार्य किया जाएगा। सड़क का फाइनल कोट फरवरी में होगा।

कुलदीप सिंह, परियोजना प्रबंधक, यूयूएसडीए

और पढ़े  देहरादून: हरक सिंह की करीबी सोनिया आनंद पर दिव्यांग की संपत्ति हड़पने का आरोप, बुजुर्ग ने एसएसपी से लगाई गुहार

दिन में कार्य करने के दौरान आमजन को दिक्कत होती थी। ऐसे में रात में खोदाई का कार्य करने संबंधी आदेश दिया था। रामपुर रोड पर खोदाई का कार्य दिन में होने की जानकारी नहीं है। संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगा जाएगा।

ललित मोहन रयाल, डीएम

  • Related Posts

    चेतावनी: दिवाली पर पोटाश गन के इस्तेमाल से स्वास्थ्य को गंभीर खतरा, देश के अलग राज्यों से चौंकाने वाले आंकड़े

    दिवाली पर पटाखों के साथ पोटाश और कार्बाइड गन से जश्न जनजीवन खतरे में डाल सकता है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली के नेत्र रोग और प्लास्टिक सर्जरी विभाग…

    देहरादून – हरक का भट्ट पर पलटवार: बोले- नंदप्रयाग घाट में लोगों ने क्यों पीटा था?, मैंने मुंह खोला तो पूरे चिट्ठे खोलूंगा

    कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने फिर भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर पलटवार करते हुए सवाल किया कि बदरीनाथ विधानसभा सीट से…