अयोध्या: ब्रिगेडियर ऑफिस में फंदे से लटकता  मिला सूबेदार का शव, नहीं मिला कोई सुसाइड नोट, पुलिस मान रही आत्महत्या

 

 

छावनी क्षेत्र में स्थित ब्रिगेडियर ऑफिस में एक सूबेदार का शव फंदे से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस शुरुआती जांच पड़ताल के बाद इसे आत्महत्या मान रही है। पुलिस का कहना है कि आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर तय होगी।

केरल के कोझीकोणम जिले के बलौली थाना क्षेत्र के अठाऊ निवासी विनीश सेना में सूबेदार थे। लगभग तीन साल से वह डोगरा रेजीमेंट में तैनात थे। इन दिनों वह ब्रिगेडियर के पीए के रूप में सेवाएं दे रहे थे। सोमवार की सुबह लगभग आठ बजे वह छावनी क्षेत्र में स्थित अपने आवास से कार्यालय पहुंचे थे। मौजूद कर्मचारियों के अनुसार करीब 40-45 मिनट कार्य करने के बाद वह अचानक उठे और बगल के एक कमरे में चले गए। काफी देर तक जब वह नजर नहीं आए तो खोजबीन शुरू की गई।

इस दौरान कमरे में उनका शव फंदे से लटकता देखा कार्यालय में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना तत्काल सेना के आला अफसरों के साथ मृतक के परिजनों व स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची कैंट थाने की पुलिस ने शव नीचे उतरवाकर जांच पड़ताल शुरू की। प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी श्रीकला के अनुसार मृतक लगभग दो साल से मानसिक अवसाद से ग्रसित चल रहे थे। परिवार के लोगों से भी कम बात करते थे। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का मामला मान रही है।

और पढ़े  काशी में अमित शाह का दौरा: 7 अक्तूबर को करेंगे सेवा संकल्प यात्रा का स्वागत, विश्वनाथ धाम में होगा जलाभिषेक
  • Related Posts

    दर्दनाक हादसा: ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में लगी आग, 9 यात्रियों की मौत,30 से ज्यादा यात्री थे सवार।

    गौतमबुद्धनगर जिले के ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा हुआ है। यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर एयरपोर्ट के पास बुधवार देर रात चलती टूरिस्ट बस में अचानक आग लग गई। हादसे में…

    विधायक के फार्म हाउस पर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चार पुलिसकर्मी गिरफ्तार, 2 निलंबित, जांच जारी

    हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में झूलपुरी स्थित उत्तराखंड के विधायक उमेश शर्मा के फार्म हाउस पर हरियाणा की युवती से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हसनपुर कोतवाली में…