अयोध्या: मंदिर प्रांगण में आयाेजित हुई श्रद्धांजलि सभा

अयोध्या: मंदिर प्रांगण में आयाेजित हुई श्रद्धांजलि सभा

रामनगरी की प्रतिष्ठित पीठ श्रीफटिक शिला आश्रम में साकेतवासी रामाज्ञा दास महाराज काे पांचवी पुण्यतिथि पर शिद्दत से याद किया गया। साेमवार काे मंदिर प्रांगण में एक श्रद्धांजलि सभा आयाेजित हुई, जिसमें अयाेध्यानगरी के विशिष्ट संत-महंताें ने साकेतवासी रामाज्ञा दास काे भावभीनी श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इस माैके पर फटिक शिला आश्रम के वर्तमान महंत सुकदेव दास ने बताया कि उनके गुरू भ्राता रामाज्ञा दास महाराज की पांचवी पुण्यतिथि श्रावण कृष्णपक्ष नवमी तिथि पर श्रद्धापूर्वक मनाई गई। गुरूदेव भगवान बगही सरकार व प्रभु श्रीसीताराम की कृपा है कि अयोध्या के संताें की सेवा करने का साैभाग्य, अवसर गुरू भाई के भंडारा माध्यम से प्राप्त हाेता है। <strong>अयोध्या: मंदिर प्रांगण में आयाेजित हुई श्रद्धांजलि सभा </strong>हमारे गुरू भाई बहुत ही अच्छे साधक संत और शिष्य थे। गुरू के प्रति उनकी साधना थी। पूरा जीवन उन्होंने गुरू की सेवा एवं गुरू के बताए हुए रास्ते पर चलने में लगा दिया। वह गाै तथा संत सेवी रहे। संतत्व ताे उनमें देखते ही झलकता था। सेवा काे ही अपना धर्म माना। जीवन भर सेवा कार्याें में लगे रहे। अपने शिष्य-अनुयायियाें काे भी सेवा कार्य करने के लिए प्रेरित किया। वह हमारे बीच नही हैं। लेकिन उनकी यश-कीर्ति सदैव हम सबके साथ रहेगी। मठ के वर्तमान महंत पधारे हुए संत-महंताें का स्वागत-सत्कार कर भेंट, विदाई दी। अंत में संत-महंत व भक्तगणों ने प्रसाद ग्रहण किया। पुण्यतिथि पर साकेतवासी महंत काे श्रद्धासुमन अर्पित करने वालाें में मणिरामदास दास छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास, खाकचौक श्रीमहंत बृजमोहन दास, महंत राघवेंद्र दास वेदांती, कनक महल महंत सीताराम दास महात्यागी, हनुमानगढ़ी के सरपंच महंत रामकुमार दास, हनुमत सदन महंत अवधकिशाेर शरण, हनुमानकिला महंत परशुराम दास करतलिया भजनाश्रम महंत रामदास, महंत आनंद दास, नागा अभिषेक दास, महंत वीरेंद्र दास आदि रहे।

और पढ़े  योगी कैबिनेट ने 22 प्रस्तावों को दी मंजूरी: चार औद्योगिक परियोजनाओं को मिली स्वीकृति, कई अहम फैसलों पर मुहर
  • Related Posts

    UP MLC Election- काशी में गिनती जारी, सपा कार्यकर्ता जमा, अखिलेश बोले-जागते रहें, सवेरा अपना होगा

    उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों में से अधिकांश के नतीजे आ गए हैं। भाजपा के हिस्से अधिक सीटें आई हैं। सपा ने कई सीटों पर भाजपा को टक्कर…

    आगरा एमएलसी चुनाव: शिक्षक सीट पर सपा, स्नातक सीट पर भाजपा का दबदबा, जानिए हार-जीत के पांच बड़े कारण

    उत्तरप्रदेश विधान परिषद की आगरा खंड शिक्षक और स्नातक सीटों के नतीजों ने साफ कर दिया है कि चुनाव में ऐन वक्त की तैयारी पर वर्षों का जमीनी संघर्ष भारी…