शाहजहांपुर- पुलिस और तस्कर के बीच मुठभेड़ सिपाही सहित आरोपी घायल

शाहजहांपुर- पुलिस और तस्कर के बीच मुठभेड़
सिपाही सहित आरोपी घायल

जिले में गोकशी की सूचना पर पुलिस टीम में एक मकान पर छापा मार प्रतिबंधित पशु के अंश बरामद किए । इस मौके पर पुलिस ने दो महिलाओं सहित चार लोगों को हिरासत में लिया । जबकि कई अपराधी भागने में सफल हो गए। इसी दौरान पुलिस ने फरार अपराधियों में से एक अभियुक्त को मुठभेड़ के दौरान गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया । पुलिस और अपराधी के बीच हुई मुठभेड़ में एक सिपाही भी घायल हो गया ।
थाना सदर बाजार पुलिस ने मोहल्ला
अंटा स्थित लालू के मकान में प्रतिबंधित पशु के काटे जाने की सूचना पर दबिश देकर
प्रतिबंधित पशु के अंश और पशु को काटे जाने वाले औजार बरामद किए । इस दौरान पुलिस ने आरोपी मुआज्जम , आरोपी महिला शाहीन व रूबी को गिरफ्तार कर लिया । जबकि कई लोग मौके जब फरार हो गए । इसी बीच पुलिस को सूचना मिली फरार आरोपी शाहबाजगंज में छुपे हुए हैं । पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर एक आरोपी तौहीद को गिरफ्तार का प्रयास किया । बकौल पुलिस इसी दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया । गोली कांस्टेबल सैनी के हाथ को रगड़ते हुए निकल गई । पुलिस टीम में जवाबी फायरिंग में आरोपी तौहीद को पैर में गोली मार कर घायल कर दिया । पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया । <strong>शाहजहांपुर- पुलिस और तस्कर के बीच मुठभेड़ सिपाही सहित आरोपी घायल </strong>
अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया गोकशी की सूचना पर पुलिस ने एक मकान पर छापा मार कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान एक आरोपों पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के उपरांत गिरफ्तार किया गया । क्रॉस फायरिंग में एक कांस्टेबल के हाथ में गोली लगी है। पुलिस घटना में फरार आरोपी। शकील, गुड्डू, नदीम व तौसीफ की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है । गोकशी के मामले में दो महिलाओं सहित सभी पांच आरोपियों के विरुद्ध संगीन धारा में मुकदमा लिखकर जेल भेजा गया ।

और पढ़े  बीयर गिरने पर पीट-पीटकर मार डाला: दोस्तों संग पार्टी करने गया था दलजीत, माफी मांगता रहा पर नहीं पसीजा दिल
  • Related Posts

    UP में तीन महीने में पंचायत चुनाव,निवर्तमान ग्राम प्रधान बने रहेंगे प्रशासक

    इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज बुधवार को ग्राम पंचायत चुनाव मामले की सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने मामले में आदेश दिया है कि तीन महीने में चुनाव कराना होगा। तब तक निवर्तमान ग्राम प्रधान प्रशासक बने…

    मुस्कान-साहिल को फांसी की सजा का एलान,फैसला सुनते ही रो पड़े, अदालत के सवाल पर दोनों रहे मौन

    मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड यानी नीला ड्रम केस में अदालत ने दोनों दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। अदालत का फैसला सुनते ही मुस्कान रस्तोगी और साहिल…