अयोध्या- पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बस, ट्रक और ट्रैक्टर की भिड़ंत, 3 की मौत, दो की हालत गंभीर

अयोध्या में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बस, ट्रक और ट्रैक्टर की भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर यूपीडा के सुरक्षाकर्मी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जानकारी ली।

 

हादसा रविवार सुबह कुमारगंज थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 77 के पास हुआ। टीम ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय, कुमारगंज भेजा। वहां जांच के बाद तीन को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि, प्राथमिक इलाज के बाद दो घायलों को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मृतकों में अयोध्या पटेल (60) निवासी सरसावा, थाना गोपालपुर, जिला चंपारण बिहार, रामचंदर (45) पुत्र रामनाथ निवासी जमखुरी, थाना लंभुआ, जिला सुल्तानपुर और एक अज्ञात व्यक्ति शामिल है।

और पढ़े  अयोध्या- हनुमानगढ़ी में तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी के आरोपों पर विवेकानंद दास की सफाई, बोले—‘ निष्पक्ष जांच हो’ आरोपी हूं तो कार्रवाई हो’
  • Related Posts

    ग्रेटर नोएडा- पति-पत्नी, तीन बच्चों की गई जान: नूडल्स खाने के बाद एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

    ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा क्षेत्र के नगला श्री पदम गांव में शनिवार को एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत से हड़कंप मच गया। मृतकों में पति-पत्नी और उनके…

    UP- प्रदेश में डॉक्टरों को बड़ी राहत, इलाज में लापरवाही पर तुरंत गिरफ्तारी नहीं, पहले मेडिकल बोर्ड करेगा जांच

    प्रदेश में चिकित्सकीय लापरवाही के मामले में अब पुलिस सीधे आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार नहीं कर सकेगी। इसके लिए पहले जिला और प्रदेश स्तरीय मेडिकल बोर्ड जांच करेगा। जांच रिपोर्ट…