बंद रहेंगे स्कूल: UP के इन तीन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पहली से 12वीं तक के विद्यालय नहीं खुलेंगे

गाजियाबाद जनपद में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और मौसम विभाग की गंभीर चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। गाजियाबाद के जिलाधिकारी (डीएम) के निर्देशों के क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने कल, यानी 10 जुलाई 2026 को जिले के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। यह आदेश नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के सभी विद्यालयों पर अनिवार्य रूप से लागू होगा।

 

मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, मौसम विभाग ने 10 जुलाई 2026 के लिए गाजियाबाद जनपद में तेज आंधी, मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि की आशंका जताते हुए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। लगातार हो रही बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव और जल-जमाव की स्थिति बनी हुई है, जिससे बच्चों के लिए सुरक्षित विद्यालय संचालन में बाधा आ सकती थी।

 

सभी बोर्ड के स्कूलों पर लागू होगा आदेश
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बाल सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए यह कदम उठाया गया है। यह आदेश जिले में संचालित होने वाले समस्त परिषदीय (सरकारी), मान्यता प्राप्त, प्राइवेट, अशासकीय सहायता प्राप्त और सीबीएसई, आईसीएसई व उत्तर प्रदेश बोर्ड सहित अन्य सभी बोर्डों से संबद्ध स्कूलों पर समान रूप से लागू होगा।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गाजियाबाद ने सख्त हिदायत दी है कि सभी स्कूल संचालक और हितधारक इस सरकारी आदेश का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें। आदेश का उल्लंघन करने वाले स्कूलों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़े  ब्रेकिंग: आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर भीषण हादसा, कंटेनर-डंपर की भिड़ंत के बाद लगी आग, 2 की मौत की आशंका

 

मेरठ में बंद रहेंगे स्कूल
मेरठ में भी कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश जिलाधिकारी मेरठ के निर्देशों के क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, मेरठ द्वारा जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 10 जुलाई को मेरठ जनपद में तेज आंधी, भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण उत्पन्न हुई जलभराव की स्थिति और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

 

गाजियाबाद-मेरठ के बाद कासगंज में भी स्कूल बंद
कासगंज जिले में भी लगातार हो रही बारिश के चलते जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिए बृहस्पतिवार को बड़ा फैसला लिया। डीएम के आदेश पर शुक्रवार को जिले के नर्सरी और कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी सरकारी व निजी विद्यालय बंद रहेंगे। प्रशासन ने आदेश का कड़ाई से पालन करने को कहा है।

  • Related Posts

    बरेली: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश कासिम खां मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार

    बरेली के फरीदपुर कस्बे में बीसलपुर रोड पर साठा पुलिया के पास बृहस्पतिवार सुबह पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर…

    अयोध्या- सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे BJP प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े

        भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा ज्योति यात्रा में सहभागिता करेंगे। यात्रा में…