समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिया एक और विवादित बयान ,साधु-संतों को जल्लाद व आतंकवादी कहा, जगत गुरु परमहंस आचार्य ने स्वामी प्रसाद मौर्या का सर कलम करने पर रखा 500 रु का इनाम

समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिया एक और विवादित बयान ,साधु-संतों को जल्लाद व आतंकवादी कहा, जगत गुरु परमहंस आचार्य ने स्वामी प्रसाद मौर्या का सर कलम करने पर रखा 500 रु का इनाम

समाजवादी पार्टी के एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य के बयानों का विवाद अभी थमा नहीं है कि उन्होंने एक और विवादित बयान दे दिया है, जिससे विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, स्वामी प्रसाद मौर्य ने संतों, महंतों और धर्माचर्यों के लिए आतंकवादी और जल्लाद जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया है। जिसको लेकर राम नगरी के संतो- महंतों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।उन्होंने कहा अभी कुछ दिन पहले रामचरितमानस पर टिप्पणी की थी और अब साधु-संतों को जल्लाद, आतंकवादी कहा गया यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।वहीं तपस्वी छावनी के जगत गुरु परमहंस आचार्य ने स्वामी प्रसाद मौर्या को लेकर इनाम घोषित किया। उन्होंने कहा कि जो भी इनका सर कलम करेगा उसको मैं ₹500 का इनाम दूंगा।जीभ काटेगा उसको ₹300 और नाक कान काटने वालों को मैं ₹200 दूंगा।क्योंकि इससे ज्यादा उसकी औकात ही नहीं है। जगत गुरु परमहंस आचार्य ने कहा सबसे पहले रामचरितमानस को लेकर टिप्पणी किया था जिससे पूरे देश में गहरा आघात पहुंचा है। उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्या की आतंकवादी की पैदाइश है।वो अपना डीएनए टेस्ट करवा ले इनका कोई पिता आतंकवादी था उसी आतंकवादी की औलाद हैं।<strong>समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिया एक और विवादित बयान ,साधु-संतों को जल्लाद व आतंकवादी कहा, जगत गुरु परमहंस आचार्य ने स्वामी प्रसाद मौर्या का सर कलम करने पर रखा 500 रु का इनाम </strong> इसलिए इसकी बुद्धि भ्रष्ट हो चुकी है।तो वही हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दास ने कहा कि जिस तरह से उन्होंने ट्वीट में साधु संतों को जल्लाद और आतंकवाद कहां है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। सनातन धर्म के बारे में बोलें है आप बच गए हैं अगर इस्लाम के बारे में बोलते तो आपका सर कलम कर दिया जाता।

और पढ़े  बुलंदशहर- बड़ा हादसा: देर रात दो मंजिला निर्माणाधीन मकान अचानक ढहा, मलबे से निकाले दो पुरुष और एक महिला
  • Related Posts

    दीपावली पर सीएम योगी का बड़ा तोहफा, आज 1.89 करोड़ उज्ज्वला लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर होंगे 1,500 करोड़

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को प्रदेश की महिलाओं और उनके परिवारों को दीपावली का बड़ा उपहार देने जा रहे हैं। लखनऊ स्थित लोक भवन सभागार में आयोजित मुख्य समारोह में…

    संजय सिंघल ने संभाला आईटीबीपी प्रमुख का अतिरिक्त कार्यभार, एसएसबी डीजी भी हैं यूपी कैडर के आईपीएस

    भारतीय पुलिस सेवा के 1993 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के वरिष्ठ अधिकारी संजय सिंघल, आईपीएस ने केंद्र सरकार के आदेशानुसार रविवार को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के महानिदेशक…