वसंत पंचमी पर रामलला ने दिए पीले वस्त्रों में दर्शन

वसंत पंचमी पर रामलला ने दिए पीले वस्त्रों में दर्शन

अयोध्या-

वसंत पंचमी पर बृहस्पतिवार को रामलला ने पीले वस्त्र धारण किये। इस दिन के लिए रामलला का यह खास वस्त्र तैयार कराया गया था। यही नहीं भव्य शृंगार कर रामलला को अबीर-गुलाल भी अर्पित किया गया। विशेष भोग लगाकर प्रसाद बांटा गया। इस अवसर पर मंदिर को फूलों से सजाया गया था। फूलों से सजे अस्थायी मंदिर में रामलला का दर्शन कर भक्त निहाल हो उठे।

वसंत पंचमी पर अस्थाई राममंदिर को शुभता के प्रतीकों से सजाया गया। रामलला के मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास के मुताबिक चूंकि वसंत पंचमी का परिधान पीला रंग है, इसलिए रामलला को रत्नजड़ित पीले वस्त्र पहनाए गए। इससे पूर्व उनका भव्य शृंगार किया गया। त्योहार के अवसर पर रामलला को विशेष भोग लगाया गया। इसमें पूड़ी, सब्जी, खीर, हलवा, पकौड़ी, फल व मिष्ठान शामिल था।

पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद भी वितरित किया गया। बताया कि वसंत पंचमी के दिन से रामलला को अबीर गुलाल अर्पित करने का क्रम प्रारंभ कर दिया गया है। अब होली तक रामलला की नित्य सेवा के क्रम में उन्हें अबीर-गुलाल भी अर्पित किया जाएगा।

और पढ़े  मेरठ: पतियों की कातिल मुस्कान, रविता और दामिनी जेल में रखेंगी व्रत, जेलर से मांगी पूजन सामग्री, मिला ये जवाब
  • Related Posts

    संजय सिंघल ने संभाला आईटीबीपी प्रमुख का अतिरिक्त कार्यभार, एसएसबी डीजी भी हैं यूपी कैडर के आईपीएस

    भारतीय पुलिस सेवा के 1993 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के वरिष्ठ अधिकारी संजय सिंघल, आईपीएस ने केंद्र सरकार के आदेशानुसार रविवार को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के महानिदेशक…

    UP- कोर्ट ने आजम खां को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया, गाजियाबाद कोर्ट में किया था पेश

    समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां को रविवार को गाजियाबाद की विशेष अदालत में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पेश किया गया। उनकी पेशी को लेकर कोर्ट परिसर के आसपास…