यूपी की निर्दयी पुलिस : स्कूल से घर जा रहे बच्चों को बिच हाईवे पर छोड़कर चालक को अपने साथ उठा ले गई यूपी पुलिस, घंटे भर से ज्यादा धूप में बेहाल हुए बच्चे

Spread the love

ऊधम सिंह नगर जिले के सितारगंज में स्कूल से बच्चों को घर छोड़ने जा रहे बस चालक को रास्ते में रोककर यूपी पुलिस उसे अपने साथ ले गई। इससे बस में सवार स्कूली बच्चों और शिक्षिका में भय व्याप्त हो गया। करीब आधा घंटे तक बस सड़क पर ही तेज धूप में खड़ी रही।

स्कूल प्रबंधन ने दूसरे चालक को मौके पर भेजकर बच्चों व शिक्षिका को उनके घर तक पहुंचाया। स्कूल प्रबंधक ने पुलिस को तहरीर देकर मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
शनिवार को नगर के स्कॉलर्स वैली इंटरनेशनल स्कूल के सदस्य पलविंदर सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उनके स्कूल की बस (यूके06टीए-0880) दोपहर करीब दो बजे छुट्टी होने पर 30 बच्चों, एक शिक्षिका और परिचालक को लेकर भुड़िया थाना बहेड़ी के लिए निकली थी। चालक आमखेड़ा पिपलिया निवासी पलविंदर सिंह बस लेकर एनएच पर बरी गुरुद्वारा के पास पहुंचा तो यूपी पुलिस के कर्मियों ने बस रोक ली और बिना किसी जानकारी के चालक को नीचे खींच लिया। इसके बाद अपनी गाड़ी में बैठाकर ले गए।

इससे बस करीब आधा घंटे तक हाईवे पर चिलचिलाती धूप में खड़ी रही। शिक्षिका ने प्रबंधक को घटना की जानकारी दी। इस पर प्रबंधक ने दूसरे चालक को भेजा। जानकारी करने पर पता चला कि किसी व्यक्ति के कहने पर बिलासपुर थाने की पुलिस जबरन चालक को उठाकर ले गई। उन्होंने पुलिस से मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

और पढ़े  हादसा: 3 युवकों की असमय मौत से शोक, मारे गए जवान की अंत्येष्टि सैन्य सम्मान के साथ हुई

Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी- सक्षम महिला समर्थ भारत का सफल आयोजन।।

    Spread the love

    Spread the love  आज दिनांक 17 मार्च 2026 को तेजस्विनी जन सेवा समिति द्वारा महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य को लेकर महिला संवाद कार्यक्रम “सक्षम महिला समर्थ भारत” का आयोजन किया…


    Spread the love

    पौड़ी- जनपद पौड़ी में चार स्थानों पर आपदा मॉक ड्रिल, नदी उफान, भूस्खलन, बस हादसा और आग की घटनाओं पर परखा गया सिस्टम

    Spread the love

    Spread the love    आज मंगलवार को जनपद पौड़ी के चार अलग-अलग स्थानों पर आपदा मॉक अभ्यास आयोजित किया गया। इस दौरान बस दुर्घटना, नदी का जलस्तर बढ़ने, जंगल में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *