हल्द्वानी/नैनीताल : आनंद आश्रम के छठे स्थापना दिवस के मोके पर यशोधर मठपाल को चंद रत्न पुरस्कार से नवाजा गया…..

श्री आनंद आश्रम का छठा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। चंद राजवंश के संस्थापक महाराजा सोम चंद की स्मृति में पद्मश्री यशोधर मठपाल चार प्रतिभाओं को से नवाजा गया। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को भी सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि आयुक्त दीपक रावत ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए समाजसेवियों के इस तरह के कार्य को अतुलनीय बताया। कहा कि यह अच्छी पहल है जिससे बुजुर्ग और निराश्रित व्यक्तियों को सहारा मिल रहा है। उन्होंने पद्मश्री यशोधर मठपाल के कुमाऊं के इतिहास के अनुसंधान और पनियाली स्थित कुमाऊं के इतिहास की जानकारी आम जनमानस तक पहुंचाने के प्रयास की सराहना की। आयुक्त ने पद्मश्री यशोधर मठपाल को चंद रत्न पुरस्कार प्रदान किया। साथ ही वीर चक्र और सेना मेडल पुरस्कार प्राप्त कर्नल मनोहर सिंह चौहान, गोल्फ के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी समृद्ध चंद ठाकुर, बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन को भी चंद रत्न पुरस्कार दिया। पुरस्कार के तौर पर शाल, सम्मान पत्र, ट्रॉफी, पौधा और 11 हजार रुपये की राशि भेंट की गई।

और पढ़े  नैनीताल- डीके शर्मा बार काउंसिल ऑफ इंडिया के तीसरी बार सदस्य निर्वाचित
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…