रूद्रपुर/लालकुआं:- दशहरा मेले की तैयारी, पहली बार लकी ड्रॉ का भी किया गया आयोजन ।

रूद्रपुर/लालकुआं:- दशहरा मेले की तैयारी,
पहली बार लकी ड्रॉ का भी किया गया आयोजन ।

रूद्रपुर की मेट्रोपोलिस सिटी के मेला ग्राउंड DTPL टाॅवर के पास आगमी 20 से 24 अक्टूबर तक होने वाले दशहरा मेला के लिए दशहरा मेला आयोजन समिति की बैठक गुरूवार को संपन्न हुई जिसमें मेले की तैयारियों पर विचार विमर्श कर मेले को कैसे भव्य रूप दिया जायें उसकी रूप रेखा तैयार की गई। वही मेले में पहली बार लकी ड्रॉ का भी आयोजन किया गया जिसमें जीतने वाले को 30 हजार रूपये से अधिक के उपहार समिति की ओर से दिये जायेगें इसके लिए आपको समिति से 100 सौ रूपये का लकी ड्रा कुपन खरीदना होगा।
बताते चले कि रूद्रपुर की मेट्रोपोलिस सिटी की दशहरा मेला आयोजन समिति की बैठक मेला समिति के अध्यक्ष देवेन्द्र शाही की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक मेंं हर साल की तरह इस बार भी दशहरा मेला को बड़े ही धुमधाम से मनाने एंव उसकी तैयारी पर विचार विमर्श किया गया।साथ ही मेले में आयोजित होने वाली सांस्कृतिक संध्या एंव भंडारे को लेकर रूप रेखा तैयार की गई वही पांच दिवासीय चलने वाले दशहरा मेले में किसी को असुविधा का सामना न करना पड़े इसलिए भी आयोजन समिति ने बैठक में मौजूद सदस्यों को दिशा निर्देश दिये।
इधर मेट्रोपोलिस सिटी कि दशहरा मेला आयोजन समिति के सचिव सुनिल शुक्ला ने पत्रकारों को बताया कि मेट्रोपोलिस सिटी का दशहरा ऐतहासिक एंव बड़ा मेला है जिसमें भाग लेने के लिए न केवल स्थानीय जनता बल्कि अलग अगल क्षेत्रो से लोग बड़ी संख्या में आते है। उन्होने कहा कि 20 अक्टूबर को मेले के प्रथम दिन माता की चौकी एंव भंडारे का आयोजन भी किया गया है। वही दूसरे दिन 21 अक्टूबर को मेला का उद्घाटन सांस्कृतिक एंव रंगारंग कार्यक्रम के साथ किया जाएगा।जिसमें बतौर मुख्य अथिति केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट के आलवा क्षेत्रीय विधायक शिव आरोड़ा तथा जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहेगें ।वही तीसरे दिन 22 अक्टूबर को डांडिया नाइट्स द्वारा डांडिया कार्यक्रम होगा जिसमें स्थानीय महिलाऐ के साथ ही स्थानीय कालाकार शामिल होगें।वही मेले के चौथे के दिन 23 अक्टूबर को सिटी की मेट्रोचैम्प के द्वारा गेट नम्बर (1)पर दोपहर 1 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है जिसमें भारी संख्या में लोग मौजूद रहेगें। वही इसके आलवा 24 अक्टूबर को दशहरा के दिन साय 8 बजे रावण के पुतले का दहन किया जायेगा जिसमें बाहर से आई आतिशबाजियां भी दिखाई जायेगी। इधर मेले की सुरक्षा को लेकर स्थानीय सुरक्षा कर्मियों के साथ पुलिस बल भी मौजूद रहेगा।उन्होने क्षेत्र की जनता से दशहरा मेला को सफल बनाने के लिए आयोजन समिति को तन,मन,और धन से सहयोग करने की अपील की है।

और पढ़े  हरिद्वार: उर्मिला सनावर को सामान्य महिला बैरक में रखा, परेड में भी हुईं शामिल, मिलने पहुंचे भाई-बहन और बेटी

बाईट,सुनील कुमार शुक्ला सचिव दशहरा मेला।
<strong>रूद्रपुर/लालकुआं:- दशहरा मेले की तैयारी, पहली बार लकी ड्रॉ का भी किया गया आयोजन ।</strong>

  • Related Posts

    HALDWANI- लालकुआं पुलिस ने 110 पाउच कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

        डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी…

    करवा चौथ 2026- करवा चौथ पर भद्रा कब से कब तक रहेगी? जानें समय..

    करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुखी वैवाहिक जीवन और परिवार की खुशहाली की कामना…