मोटाहल्दू:- धूल फांक रहा बचपन, सैकड़ो बच्चो का भविष्य अंधकार में! जिम्मेदार कौन

Spread the love

राष्ट्रीय राजमार्ग 109 का निर्माण कर रही निर्माणदायी संस्था की लापरवाही से स्कूली बच्चों का भविष्य अंधकार में पड़ गया है।

विदित होकि पिछले 5 सालों से हाईवे का काम चल रहा है मोटाहल्दू के पास निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग 109 में उड़ रही धूल व मिट्टी के कारण स्कूली बच्चों को स्कूल जाने में बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, इस मार्ग से ग्रामीण क्षेत्र के सैकड़ो बच्चे रोजाना स्कूल जाते हैं अधिकतर अभिभावक भी बच्चों को धूल भरी मिट्टी से होकर स्कूल छोड़ने को मजबूर हो रहे।

राष्ट्रीय राजमार्ग में मोटाहल्दू चौराहे के पास राजकीय प्राथमिक विद्यालय व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय है जहां सैकड़ो बच्चे ग्रामीण क्षेत्र से यहां पढ़ने आते हैं जो कि पढ़ने के बजाय पूरे दिन सड़क में उड़ रही बीमारियों से युक्त धूल का सामना कर रहे हैं।


स्कूल में दिन के समय मध्यान भोजन मिल रहा है जिसमें बीमारियों वाली धूल बच्चों को खाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, जिससे अब बच्चों का भविष्य अंधकार में पड़ गया है जहां बच्चा स्कूल में पठन-पाठन के लिए पहुंचते हैं वहीं पूरे दिन उन्हें इस धूल भरी आंधी का सामना करना पड़ रहा है।

निर्माणाधीन संस्था की लापरवाही इतनी है कि वह अपनी मर्जी के मुताबिक सड़क में पानी का छिड़काव कर रहे हैं जिससे पूरे दिन सड़क में धूल का गुब्बार उठ रहा है लेकिन कोई भी जिम्मेदार लोग इसमें कार्रवाई करने की जहमत नहीं उठा रहे हैं, लगता है यह किसी बड़ी अनहोनी के इंतजार में हैं।

और पढ़े  घास लेने गई दो महिलाओं में से एक पर घात लगाए बैठे गुलदार ने किया हमला, मौत से गांव में दहशत

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- SIR ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी ने 8 शिक्षकों और कर्मियों का वेतन रोका

    Spread the love

    Spread the loveविशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) संबंधी कार्यों में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों और कर्मियों पर विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढाैंडियाल ने आदेश…


    Spread the love

    उत्तराखंड- कांग्रेस एससी विभाग में दो कार्यकारी चेयरपर्सन नियुक्त, विनोद कुमार और आर्य को मिली जिम्मेदारी

    Spread the love

    Spread the loveअखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के अनुसूचित जाति विभाग ने उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लिए दो कार्यकारी चेयरपर्सन नियुक्त किए हैं। जारी नियुक्ति अधिसूचना के अनुसार  विनोद कुमार…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *