मोटाहल्दू: ग्रामीणों ने सीसीटीवी की मदद से पकड़ा मोबाइल चोर,पुलिस को सौंपा

मोटाहल्दू: ग्रामीणों ने सीसीटीवी की मदद से पकड़ा मोबाइल चोर,पुलिस को सौंपा

हल्दुचोड़ चौकी क्षेत्र के मोटाहल्दू में आज प्रातः कार के अंदर से मोबाइल चोरकर फरार हुआ एक युवक को ग्रामीणों ने सीसीटीवी की मदद दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया।
मोटाहल्दू चौराहे के पास एक दुकानदार अपनी कार में से सामान निकाल कर दुकान में रख रहे थे तभी एक व्यक्ति ने कार का शीशा खुला देख उसके अंदर रखा मोबाइल उठाकर वहां से रफू चक्कर हो गया, कुछ देर बाद दुकानदार को अपने मोबाइल गुम होने का अंदेशा हुआ और उन्होंने सीसीटीवी कैमरे में देखा तो एक व्यक्ति मोबाइल से फोन चोरी करता हुआ दिखा जिसकी ढूंढ खोज की गई और आगे जाकर उक्त व्यक्ति को ग्रामीणों ने पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया है, हल्दुचोड़ चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और उक्त व्यक्ति को अपने साथ ले गई है और आगे की कार्रवाई जारी है, मोबाइल चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।

और पढ़े  उत्तराखंड: विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी, कल से ईवीएम की जांच, 12 नवंबर से शुरू होगा मतदाता सूची पुनरीक्षण
  • Related Posts

    HALDWANI- लालकुआं पुलिस ने 110 पाउच कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

        डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी…

    करवा चौथ 2026- करवा चौथ पर भद्रा कब से कब तक रहेगी? जानें समय..

    करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुखी वैवाहिक जीवन और परिवार की खुशहाली की कामना…