रामनगर- गर्जिया मंदिर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 20 से अधिक श्रद्धालु घायल, 2 महिलाएं गंभीर

गर्जिया मंदिर जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली गर्जिया क्षेत्र के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रॉली में सवार 20 से 22 लोग घायल हो गए जबकि दो महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली में बड़ी संख्या में श्रद्धालु गर्जिया मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान गर्जिया के समीप वाहन अचानक असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

 

सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचा। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को ट्रॉली से बाहर निकालकर उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। हादसे में दो महिलाओं को गंभीर चोटें आने की सूचना है जबकि अन्य घायलों का उपचार चल रहा है।

 

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने से हादसा होने की बात सामने आ रही है। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

और पढ़े  उत्तराखंड: विधायक उमेश कुमार बोले- कांग्रेस में जाने का सवाल ही नहीं, जन निर्माण पार्टी से लड़ूंगा चुनाव
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…