ऋषिकेश:- अब योगनगरी रेलवे स्टेशन से आने-जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर, जल्द ही 22 बोगी वाली ट्रेन का होगा संचालन।

ऋषिकेश:- अब योगनगरी रेलवे स्टेशन से आने-जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर, जल्द ही 22 बोगी वाली ट्रेन का होगा संचालन।

ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से से अब लंबी बोगी वाली ट्रेन संचालित हो सकेंगी। रेलवे की ओर से प्लेटफार्म विस्तारीकरण का काम शुरू कर दिया है। प्लेटफार्म के साथ ट्रैक का विस्तारीकरण किया जा रहा है। विस्तारीकरण के बाद यहां से 22 बाेगी वाली ट्रेन का संचालन हो सकेगा। अभी तक यहां से 16 बोगी वाली ट्रेन ही संचालित होती हैं।

ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से लंबी दूरी की तीन ट्रेन और दो लोकल ट्रेन का संचालन होता है। योगनगरी रेलवे स्टेशन बनने के बाद ऋषिकेश रेलवे स्टेशन के अस्तित्व को लेकर सवाल उठने लगे थे। कोई भविष्य में इस रेलवे स्टेशन को गुड्स यार्ड में बदलने तो कोई इसे तोड़कर रेलवे की आवासीय का कॉलोनी बनाए जाने की बात कर रहा था। लेकिन अब इन बातों पर विराम लग गया है। यहां से हेमकुंड एक्सप्रेस, श्रीगंगानगर एक्सप्रेस, बाड़मेर एक्सप्रेस का संचालन होता है। दो लोकल ट्रेन भी चलती हैं।

अभी ट्रैक और प्लेटफार्म बनने में करीब 3 महीने का लगेगा समय-
रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म लंबा न होने के कारण यहां से संचालित होने वाली ट्रेन में हरिद्वार से अतिरिक्त बोगी जोड़ी जाती हैं। रेलवे स्टेशन का विस्तार होने के बाद यहां 22 बोगी वाली ट्रेन का संचालन होगा। रेलवे प्लेटफार्म का विस्तारीकरण स्टेशन से ग्रेफ कार्यालय की ओर से 100 मीटर और हरिद्वार की ओर से 150 मीटर लंबा ट्रैक बनेगा। ट्रैक और प्लेटफार्म बनने में करीब तीन महीने का समय लगेगा।

और पढ़े  तीन दिन की छुट्टी: हिमाचल से उत्तराखंड तक महाजाम, दिल्ली-एनसीआर से उमड़े सैलानी, होटल से लेकर पार्किंग तक फुल
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…